राहुल गांधी को मुद्दा बनाकर सुर्खियों में रहना चाहती हैं कंगना रनौत राजा वारिंग
नई दिल्ली, 18 मार्च (आईएएनएस)। भाजपा सांसद कंगना रनौत अपने बयानों के लिए हमेशा चर्चा में रहती हैं। अब उन्होंने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को निशाने पर लेते हुए कहा कि उनके बर्ताव से महिलाएं असहज महसूस करती हैं।
कंगना के बयान पर पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद अमरिंदर सिंह राजा वारिंग ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि कंगना रनौत सिर्फ सुर्खियों में बने रहने के लिए राहुल गांधी पर कटाक्ष करती हैं और मुद्दा बनाती हैं।
कांग्रेस सांसद ने कहा कि कंगना रनौत का राहुल गांधी पर बार-बार टिप्पणी करना गलत है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी फिल्म बनाने नहीं आते हैं और संसद कोई स्टूडियो नहीं है।
उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा सांसद को लगता होगा कि संसद एक स्टूडियो है, लेकिन यहां फिल्म नहीं बन रही है।
राजा वारिंग ने यह भी कहा कि कंगना रनौत बार-बार राहुल गांधी का नाम लेती हैं, जिससे वे सुर्खियों में बनी रहें, क्योंकि, उनकी पार्टी ने उन्हें भुला दिया है, उन्हें लगने लगा है कि भाजपा में उनका कोई वजूद नहीं बचा तो राहुल गांधी पर टिप्पणी कर वे सुर्खियों में आएं।
उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी के खिलाफ बयानबाजी कर कंगना रनौत अपनी 'दुकान' चलाने की कोशिश कर रही हैं। क्योंकि, उनकी दुकान बॉलीवुड में बंद हो चुकी है। भाजपा में भी उन्हें कोई ज्यादा रिस्पॉन्स नहीं मिल रहा है।
कंगना रनौत पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि अगर उनकी दुकान राहुल गांधी को लेकर बयान देने से चलती है, तो वह ऐसा करती रहें। साथ ही उन्होंने उनके हालिया बयानों पर आपत्ति जताते हुए कहा कि इस तरह की टिप्पणियां नहीं करनी चाहिए।
कांग्रेस सांसद ने कंगना रनौत के मानसिक संतुलन पर भी सवाल उठाए और कहा कि उन्हें इलाज की जरूरत है। उन्होंने कहा कि अगर वह खुद इलाज नहीं करा सकती हैं, तो कांग्रेस उनकी मदद करने को तैयार है।
बताते चलें कि अन्य कांग्रेस नेताओं ने भी भाजपा सांसद कंगना रनौत के राहुल गांधी पर दिए बयान पर आपत्ति जताई है।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   18 March 2026 5:04 PM IST












