राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 19 मार्च से यूपी के दौरे पर रहेंगी, अयोध्या में श्रीराम यंत्र स्थापना में लेंगी भाग
नई दिल्ली, 18 मार्च (आईएएनएस)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु गुरुवार से उत्तर प्रदेश के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगी। इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु श्रीराम यंत्र स्थापना करने के साथ ही रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम के ‘नंद किशोर सोमानी ऑन्कोलॉजी ब्लॉक’ का उद्घाटन करेंगी।
राष्ट्रपति दिल्ली लौटने से पहले गोवर्धन परिक्रमा करेंगी। इस कार्यक्रम में राष्ट्रपति की प्रस्तावित उपस्थिति को देखते हुए सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 19 मार्च को अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर जाएंगी। वह मंदिर परिसर के भीतर विभिन्न स्थानों पर दर्शन और आरती करेंगी तथा ‘श्रीराम यंत्र स्थापना’ कार्यक्रम में भाग लेंगी। राष्ट्रपति 20 मार्च को रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम के ‘नंद किशोर सोमानी ऑन्कोलॉजी ब्लॉक’ का उद्घाटन करेंगी। वहीं, दिल्ली लौटने से पहले राष्ट्रपति 21 मार्च को गोवर्धन परिक्रमा करेंगी।
बता दें कि अयोध्या में वर्ष प्रतिपदा के अवसर पर श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में आयोजित होने वाले विशेष कार्यक्रम को लेकर व्यापक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की प्रस्तावित उपस्थिति वाले इस आयोजन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की परंपराओं के साथ दिन की शुरुआत होगी, जबकि श्रद्धालुओं और आमंत्रित अतिथियों के लिए विशेष व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।
इससे पहले, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के प्रस्तावित दौरे को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर तैयारियां जोरों पर हैं। सीडीओ कृष्ण कुमार सिंह ने बताया कि संस्कृति विभाग के प्रयास से एयरपोर्ट से राम मंदिर गेट तक भव्य स्वागत का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान शहर की सड़कों पर करीब 20 सांस्कृतिक मंच सजाए जाएंगे, जहां लगभग ढाई सौ कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   18 March 2026 7:06 PM IST












