Rajya Sabha elections 2026: क्रॉस वोटिंग करने वाले विधायकों पर गरजे दीपेंद्र हुड्डा, सभी का नाम पार्टी नेतृत्व को सौपा जा चुका, सब आएंगे सामने

डिजिटल डेस्क, चंड़ीगढ। राज्यसभा चुनाव 2026 में कांग्रेस पार्टी के विधायकों के द्वारा की गई क्रॉस वोटिंग का मामला चर्चा में बना हुआ है। इसी बीज हरियाणा में राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने वाले विधायकों का कांग्रेस सांसद दीपेंद्रे हुड्डा ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि हमारे 5 MLA ऐसे हैं जिन्होंने क्रॉस वोटिंग की है। उनका नाम पार्टी नेतृत्व को सौपा जा चुका है। वो सभी विधायक सामने आएंगे जिन्होंने अपने प्रत्याशी कर्मवीर बौद्ध के खिलाफ जाकर भाजपा के प्रत्याशी को वोट किया है।
दीपेंद्र सिंह गुड्डा ने रामकिशन के इस्तीफे पर क्या बोले
कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रामकिशन गुज्जर ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया इस पर दीपेंद्र सिंह गुड्डा ने कहा, ''नारायणगढ़ से शैली चौधरी जो कांग्रेस की विधायक हैं, एक क्रॉस वोट उनका है, इसलिए राम किशन गुज्जर ने इस्तीफा दिया। उन्होंने पार्टी की कार्रवाई से पहले ही इस्तीफा दिया। क्रॉस वोटिंग करने वाले सभी विधायकों को भी अपनी अपनी विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देना चाहिए. आपने जितनी गद्दारी की है। यह दम भी दिखाओ और इस्तीफा दो।'' रामकिशन गुज्जर कांग्रेस की विधायक शैली चौधरी के पति हैं।
आगे उन्होंने कहा, ''राज्यसभा चुनाव में साम दाम दंड भेद का प्रयोग किया गया। कोई विधायक नहीं बचा होगा जिसके पास इस तरह का कॉल न गया हों। प्रदेश और देश के बड़े-बड़े नेता विधायकों के पास फोन गए थे। विधायकों को हर तरह का लालच दे रहे थे। भारतीय जनता पार्टी ने लोकतंत्र को खरीद फरोख्त की मंडी बना दिया है। जो खरीद फरोख्त से काबू नहीं आया उसे धमकियां दे रहे हैं।''
दीपेंद्र सिंह हुड्डा का इनेलो पर निशाना
दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने इनेलो पर भी निशाना साधते हुए कहा, ''इनेलो को एक सप्ताह पहले भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा था कि अगर आप बीजेपी और कांग्रेस के खिलाफ हो तो प्रेस कांफ्रेंस करके बोल दो कि आप वोट नहीं डालेंगे. इनेलो ने बोला हम कल करेंगे, फिर इन्होंने मीटिंग बुलाई उसमें कहा अगर बचाना है तो बोल दो हम वोट नहीं डालेंगे. भाजपा को मत देना, फिर भी इनेलो ने कोई फैसला नहीं किया.''
Created On :   18 March 2026 10:35 PM IST












