Rajya Sabha Elections 2026: राज्यसभा चुनाव में RJD की हार का मुख्य कारण हॉर्स ट्रेडिंग, सांसद मीसा भारती BJP पर जमकर बरसीं

राज्यसभा चुनाव में RJD की हार का मुख्य कारण हॉर्स ट्रेडिंग, सांसद मीसा भारती BJP पर जमकर बरसीं

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार में राज्यसभा की खाली हुई 5 सीटों पर 16 मार्च को मतदान हुआ। NDA ने सीभी सीटों पर जीत दर्ज की है। महागठबंधन में शामिल दल RJD की ओर से एडी सिंह को प्रत्याशी बनाया गया था। लेकिन एडी सिंह को हार का समाना करना पड़ा, क्योंकि महागठबंधन के 4 विधायको ने मतदान नहीं किया। विपक्ष हार के पीछे भाजपा पर धन- प्रलोभन का आरोप लगा रही है। इसी बीच आरजेडी सांसद मीसा भारती ने भी राजनीतिक सौदेबाजी मुख्य कारण बताया है।

विधायको के वोट ना करने पर मीसा भारती ने क्या कहा?

हॉर्स ट्रेडिंग (विधायक-सांसद खरीदना) पर बुधवार (18 मार्च, 2026) को मीसा भारती ने कहा, "इसमें कोई शक की गुंजाइश तो बची नहीं है सीटें पांच थीं और उम्मीदवार छह थे तो ये तो होना ही था। हमारे एक विधायक और कांग्रेस के तीन विधायकों ने वोट नहीं दिया तो कहीं न कहीं पार्टी को और सभी दलों को आशंका है कि हॉर्स ट्रेडिंग हुई है"

आगे कहा हॉर्स ट्रेडिंग नहीं तो भाजपा ने अपनी एजेंसियों का इस्तेमाल करके उनको डराने-धमकाने का काम किया हो ईडी ( प्रवर्तन निदेशालय), CBI या Income Tax या हो सकता है कि उन पर कोई मुकदमा हो" मीसा भारती ने दिल्ली में पत्रकारों से बात करते हुए यह सब कहा।

क्रॉस वोटिंग करने वालों पर पर ऐक्शन हो

जानकारी में आया है कि हरियाणा राज्यसभा चुनाव में भी कांग्रेस के कुछ MLA ने क्रॉस वोटिंग की है पार्टी नेतृत्व ने कार्रवाई की बात कही है। इस RJD सांसद मीसा भारती ने कहा कि यह तो पार्टी के ऊपर तय होता है कि वह अपने विधायकों पर किस तरह की कार्रवाई करती है। हमारे हिसाब से तो उन पर ऐक्शन होना चाहिए। भाजपा सरकार में है अगर देश में कोई घटना होती है तो इसकी जिम्मेदारी पीएम की बनती है।

Created On :   19 March 2026 1:17 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story