Assam Assembly Elections 2026: असम विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी को लगा बड़ा झटका, प्रद्युत बोरदोलोई ने थामा भाजपा का दामन, इस पर क्या बोले भूपेश बघेल?

डिजिटल डेस्क, दिसपुर। असम विधानसभा चुनाव 2026 से पहले कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस नेता एंव लोकसभा सदस्य प्रद्युत बोरदोलोई भाजपा में शामिल हो गए हैं। असम CM हिमंत बिस्वा सरमा ने बुधवार (18 मार्च) को बीजेपी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के सामने पार्टी की सदस्यता दिलाई। बोरदोलोई कांग्रेस नेतृत्व को मंगलवार को इस्तीफा भेजा था। इसी बीच कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने उन पर तंज कसा है। उन्होंने कहा जो लोग बीजेपी में जाते हैं उनके पास धुल जाते हैं अब बोरदोलोई के भी सारे पुराने पाप धुल जाएंगे।
भूपेश बघेल ने असम सीएम और बोरदोलोई पर क्या कहा?
बघेल ने कहा आप उदाहरण देखिए खुद हिमंत बिस्वा सरमा का जब वे कांग्रेस पार्टी में तो उन पर सबसे भ्रष्ट नेता का दाग लगा था लेकिन जैसे ही भाजपा में गए उन पर से सारे दाग हट गए। ठीक उसी तरह जैसे लोग वॉशिंग मशीन में कपड़ा डालते हैं तो उनके दाग धुल जाते हैं। बोरदोलोई अब भाजपा में चले गए हैं अब उनके सारे दाग धुल जाएंगे।
असम सीएम ने क्या कहा?
बोरदोलोई ने कहा कि जब मैं कांग्रेस में था तब मुझे अपमान सहना पड़ा था। इसलिए मैं पार्टी छोड़ रहा हूं। आगे उन्होंने कहा बीजेपी सरकार के कार्यों ने हमें प्रभावित किया। असम सीएम सरमा ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बोरदोलोई के पार्टी में शामिल होने को मंगलवार को मंजूरी दी। हमारे प्रदेश अध्यक्ष दिलीप सैकिया ने उनका पार्टी में स्वागत किया है।
Created On :   18 March 2026 11:52 PM IST












