Assembly Election 2026: बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति की अहम बैठक, पीएम मोदी, पार्टी चीफ, अमित शाह समेत कई वरिष्ठ नेता हुए शामिल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीति पार्टियों की तैयारियां तेज हो गई है। इसी क्रम में बीजेपी ने बुधवार देर रात केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक बुलाई। इस दौरान प्रत्याशियों के नाम पर गहन मंथन किया गया। इस मीटिंग का आयोजन नई दिल्ली में हुआ। जिसकी अध्यक्षता पार्टी प्रमुख नितिन नबीन ने की। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और संगठन महासचिव बी एल संतोष सहीत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए थे।
यह भी पढ़े -क्या राज्यसभा सीट को लेकर नाराज थे केसी त्यगी आखिल क्यों किया पार्टी से किनारा? बताई दो-तीन वजह
उम्मीदवारों के नामों पर गहन मंथन
सूत्रों ने बताया कि इस मीटिंग में असम और पुदुचेरी से भेजे गए प्रत्याशियों के नामों पर विस्तार से चर्चा की गई। इन नामों का सुझाव राज्य इकाइयों ने भेजे थे। इस बैठक में केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल और असम भाजपा अध्यक्ष दिलीप सैकिया भी शामिल थे। हालांकि, आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन बताया जा रहा है कि इस मीटिंग में केरल और पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनावों के लिए संभावित प्रत्याशियों के नामों पर बातचीत की गई।
इस बैठक में पश्चिम बंगाल के चुनाव प्रभारी भूपेंद्र यादव, सह-प्रभारी अमित मालवीय और प्रदेश अध्यक्ष समीक भट्टाचार्य भी शामिल हुए। वहीं, केरलम के लिए चुनाव प्रभारी विनोद तावड़े और प्रदेश अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने भी चर्चा में भाग लिया।
पश्चिम बंगाल में बीजेपी ने जारी की प्रत्याशियों की सूची
गौरतलब है कि बीजेपी ने बीते सोमवार को पश्चिम बंगाल में अपने 144 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। पहली सूची में सुवेंदु अधिकारी का नाम भी शामिल है, जिन्हें पार्टी ने कोलकाता की भवानीपुर विधासनभा सीट उम्मीदवार बनाया है। वर्तमान में इस सीट पर टीएमसी प्रमुख और राज्य मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के पास है। इसके अलावा अधिकारी को पूर्व मेदिनीपुर जिले की नंदीग्राम सीट से भी प्रत्याशी घोषित किया गया है। इस सीट पर उन्होंने साल 2021 में ममता बनर्जी को हराया था।
Created On :   19 March 2026 1:07 AM IST













