Alka Lamba On Kangana Ranaut: राहुल गांधी को टपोरी बोलने वाले बयान पर कांग्रेस नेता अलका लांबा ने दी प्रितिक्रिया, कहा- 'स्मृति ईरानी जैसा होगा हाल...'

राहुल गांधी को टपोरी बोलने वाले बयान पर कांग्रेस नेता अलका लांबा ने दी प्रितिक्रिया, कहा- स्मृति ईरानी जैसा होगा हाल...
कंगना रनौत ने राहुल गांधी को टपोरी कहा था। इसके बाद ऑल इंडिया महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लांबा ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि कंगना का हाल भी स्मृति ईरानी जैसा हो जाएगा।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से बीजेपी की लोकसभा सांसद कंगना रनौत ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने राहुल गांधी को 'टपोरी' कह दिया है। इसके बाद से ही उनके इस बयान की जमकर निंदा की जा रही है। इसी बीच अखिल भारतयी महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लांबा ने कंगना रनौत पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि कंगना रनौत स्मृति ईरानी की खाली जगह को भरने की कोशिश में लगी हुई हैं। स्मृति ईरानी भी बहुत घमंडी थीं लेकिन सास भी कभी बहू की तरह गायब हो गई हैं। उनका आज कोई अता-पता नहीं है। कंगना रनौत का हाल भी वही होगा जो स्मृति ईरान का हुआ है। जैसे ही स्मृति ईरानी राजनीति से गायब हो गई हैं वैसे ही कंगना भी गायब हो जाएंगी और पता भी नहीं चलेगा।

क्या बोलीं अलका लांबा?

अलका लांबा ने कहा है कि राजनीति में शब्दों की नीचता तक वो जा रही हैं। उन्हीं के हिमाचल प्रदेश में उन्हीं के एक विधायक पर नाबालिग बच्चे के साथ बालात्कार में एफआईआर दर्ज हुई थी, चार्जशीट हुई थी और कोर्ट में पेशी भी होनी है। ये बीजेपी के विधायक हैं। उन्हें कहिए कि उस पर बोलेंगी क्या? आप कुलदीप सिंह सेंगर पर बोलेंगी क्या? बृजभूषण शरण सिंह पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगे हैं, उस पर बोलिए। पैरोल पर इतने बालात्कारी बाहर आ रहे हैं, उन पर आप बोलीं? आप बिल्कुल भी नहीं बोल सकती हैं क्योंकि आप उनके साथ ही खड़ी हैं।

पीएम नरेंद्र मोदी से की अपील

अलका लांबा ने प्रतिक्रिया देते हुए आगे पीएम नरेंद्र मोदी से अपील की है कि एक राष्ट्रीय स्तर पर राष्ट्रीय नशा मुक्ति आयोग का गठन हो और उसका अध्यक्ष अपनी सांसद कंगना रनौत को बना दें। साथ ही उन्होंने कहा है कि राहुल गांधी को भारत जोड़ो यात्रा के समय महिलाएं उनसे कितने अपनेपन से मिल रही थीं, महिलाएं भावुक थीं, गले लग रही थीं। किसी को असहज महसूस नहीं हुआ। सिर्फ आपको ही क्यों महसूस होता है। सच्चाई तो ये है कि ेक समय पर आपको नशे की बुरी लत थी। आप नशे में रही हैं और उस नशे का असर सालों बाद भी लग रहा है कि नहीं गया है।

Created On :   19 March 2026 3:54 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story