असम विधानसभा चुनाव 2026: BJP ने जारी की 88 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, इन चेहरों पर लगी मुहर, इस सीट से लड़ेंगे CM

BJP ने जारी की 88 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, इन चेहरों पर लगी मुहर, इस सीट से लड़ेंगे CM
असम विधानसभा चुनाव 2026 के लिए बीजेपी ने अपनी पहली कैंडिडेट लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी ने कुल 88 उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लगाई है।

डिजिटल डेस्क, दिसपुर। असम विधानस चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने गुरुवार (19 मार्च) को उम्मीदवारों के नाम की पहली लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी ने सूची में कुल 88 कैंडिडेट्स के चेहरों पर मुहर लगाई है। राज्य के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा जालुकबारी सीट से चुनावी मैदान में उतरेंगे।

यह भी पढ़े -पश्चिम बंगाल में नंदीग्राम से चुनाव ना लड़ने पर बीजेपी के निशाने पर CM ममता, कहा अबकी बार भवानीपुर में भी हारेंगी TMC चीफ

किसको मिला टिकट?

धुबरी से उत्तम प्रसाद, गोलकगंज से अश्विनी राय सरकार और मंदिया से बदल चंद्र आर्य पर भरोसा जताया गया है। वहीं, गोआलपाड़ा वेस्ट से पबित्र राभा और दुधनाई से टंकेश्वर राभा को टिकट मिला है। इसके अलावा बिरसिंह-जरुआ से माधवी दास, अभयापुरी से भूपेन राय और भोवानिपुर-सोरभोग सीट से रंजीत कुमार दास को मौका दिया गया है।

पहली लिस्ट में 6 महिला उम्मीदवार

बीजेपी ने अपनी पहली लिस्ट में 6 महिलाआ उम्मीदवारों का भी नाम शामिल किया है।

1. हाफलोंग- रूपाली लंग्थासा

2. दीफू (अजजा)- निसो टेरांगपी

3. गोलाघाट- अजंता नेओग

4. मंगलदाई- नीलिमा देवी

5. चमरिया- ज्योत्स्ना कलिता

6. बिरसिंग जरूआ- मझली दास

किसके साथ लड़ेगी बीजेपी?

आपको बता दें कि, असम विधानसभा चुनाव 2026 के लिए बीजेपी ने असम गण परिषद (AGP) और बोडोलैंड पीपल्स फ्रंट (BPF) के साथ लड़ने का फैसला किया है। राज्य की कुल 126 विधानसभा सीटों में से भाजपा 89, AGP- 26 और BPF- 11 सीटों पर अपनी किस्मत आजमाएगी। राज्य का चुनाव एक ही चरण में 9 अप्रैल को आयोजित करवाया जाएा। इसके बाद 4 मई को सभी उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा यानि नतीजों का ऐलान किया जाएगा।

Created On :   19 March 2026 12:34 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story