Kangana's Statement: कंगना के राहुल वाले बयान पर सियासत तेज, क्या बोले सपा सांसद राजीव कुमार राय, बचाव में उतरी भाजपा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश की मंडी से सांसद कंगना रनौत ने राजनीति में हलचल मचा दी है। उन्होंने कहा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से महिलाएं सहज महसूस नहीं करती क्योंकि वो टपोरी जैसा काम करते हैं। इस पर अब बयानबाजी रुकने का नाम नहीं ले रही है। इसी बीच सपा सांसद राजीव कुमार राय की टिप्पणी सामने आई है।
सपा सांसद ने कहा मुझे लगता है कि उनकी वाणी से पत्रकार और सदन दोनों असहज महसूस करते हैं, इसलिए हम उनको गंभीरता से नहीं लेते। मुझे पता है कि आप लोग भी उन्हें गंभीरता से नहीं लेते।
भाजपा सांसद ने राहुल गांधी को लेकर क्या कहा?
भाजपा सांसद कंगना रनौत ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर बयान देते हुए उनको टिपोरी कहा है। उन्होंने कहा, "महिलाओं को उन्हें देखकर बहुत असहज महसूस होता है। वह एकदम टपोरी की तरह आते हैं और किसी से भी तू-तड़ाक करने लगते हैं। वह 'ए, तू कर के बात करते हैं। अगर कोई इंटरव्यू दे रहा हो तो वो हूटिंग कर (शोर मचाना) के लोगों को बुलाते हैं। उनका व्यवहार बहुत असहज है।" आगे उन्होंने कहा राहुल गाधी को अपनी बहन प्रियंका गांधी से सीखना चाहिए। उनका व्यवहार कितना अच्छा है, उन्में बात करने का शिष्टाचार है।
कंगना के पक्ष में उतरी बीजेपी
कंगना के बयान पर जमकर सियासत हो रही है। यूपी से लेकर बिहार तक देश के तमाम राज्यों से विपक्षी दलों की प्रतिक्रिएं सामने आई हैं। वहीं, भारतीय जनता पार्टी उनके बचाव में उतर आई है।
Created On :   19 March 2026 9:01 PM IST












