West Bengal Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल में बीजेपी उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट हुई जारी, जानें किन कैंडिडेट्स को मिला टिकट

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। पश्चिम बंगाल में विधानसउभा चुनाव की तारीख आ गई है। इसी बीच अब बीजेपी ने 111 उम्मीदवारों के साथ दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी ने बिशुनपुर विधानसभा सीट से उम्मीदवार में बदलाव किया है। इसके अलावा जॉयपुर से एक ऐसे उम्मीदवार को मौका दिया है जिसका नाम बीजेपी ने अपनी सूची में जारी किया और बीजेपी उसको समर्थन दे रही है। बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान तेज कर दिया है। पार्टी ने कई सीटों पर नए चेहरों और अनुभवी नेताओं को मौका दिया है, जिससे चुनावी मुकाबला दिलचस्प होता नजर आ रहा है।
यह भी पढ़े -डीएसआर से पानी की खपत में 35% तक कमी और खेती की लागत में ₹14,000 प्रति हेक्टेयर तक बचत संभव
पूर्व मंत्री समेत कई नेताओं को मिला टिकट
पार्टी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री निशीथ प्रामाणिक को माथाभांगा (एससी) सीट से उम्मीदवार बनाया है। इसके अलावा मेक्लिगंज, मदारीहाट, धुपगुड़ी, मयनागुड़ी, जलपाईगुड़ी और दार्जिलिंग समेत कई सीटों पर भी उम्मीदवार घोषित किए गए हैं।
शुभेंदु अधिकारी के भाई को मौका
बीजेपी ने एगरा सीट से दिव्येंदु अधिकारी को टिकट दिया है, जो कि शुभेंदू अधिकारी के भाई हैं। वहीं संदेशखाली सीट से सनत सरदार को उम्मीदवार बनाया गया है। इस क्षेत्र से चर्चा में आई रेखा पात्रा को हिंगलगंज से मैदान में उतारा गया है।
कई नए चेहरों को भी मौका
पार्टी ने बेहाला पश्चिम से युवा मोर्चा के नेता इंद्रनील खान को टिकट दिया है, जबकि काशीपुर बेलगाछिया से रितेश तिवारी को उम्मीदवार बनाया गया है। इससे साफ है कि बीजेपी इस बार नए और पुराने नेताओं का संतुलन बनाकर चल रही है।
ममता बनर्जी बनाम शुभेंदु अधिकारी
इस चुनाव में सबसे ज्यादा चर्चा ममता बनर्जी और शुभेंदू अधिकारी के मुकाबले की है। बीजेपी ने शुभेंदु अधिकारी को नंदीग्राम और भवानीपुर से टिकट दिया है, जबकि ममता बनर्जी भी भवानीपुर से चुनाव लड़ेंगी। पार्टी अब तक दो लिस्ट जारी कर चुकी है, लेकिन कुछ सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान अभी बाकी है। ऐसे में आने वाले दिनों में चुनावी माहौल और गरमाने वाला है।
Created On :   19 March 2026 5:25 PM IST












