Arvind Kejriwal News: ममता बनर्जी का समर्थन करते हुए अरविंद केजरीवाल ने दी प्रतिक्रिया, कहा- 'आज पश्चिम बंगाल में हो रहा है, कल...'

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि राज्य में बिना ठोस वजह के कई बड़े अधिकारियों को हटाया जा रहा है, जिससे प्रशासन पर असर पड़ रहा है। साथ ही उन्होंने कहा है कि चुनाव आयोग मनमाने तरीके से चीफ सेक्रेटरी और डीजीपी के साथ 50 से ज्यादा अधिकारियों को हटा रहा है। इसी बीच उनके इस आरोप पर आप संयोजक अरविंद केजरीवाल की प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने कहा है कि बीजेपी ने बेईमानी से चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग को अपना हथियार बनाया है।
यह भी पढ़े -डीएसआर से पानी की खपत में 35% तक कमी और खेती की लागत में ₹14,000 प्रति हेक्टेयर तक बचत संभव
केजरीवाल ने दिया ममता बनर्जी को समर्थन
अरविंद केजरीवाल ने ममता बनर्जी का साथ दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी ने बेईमानी से चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग को अपना हथियार बना लिया है। जो आज पश्चिम बंगाल में हो रहा है, यही दिल्ली के चुनाव में भी हुआ था। वोटर लिस्ट से नाम काटे गए, पुलिस प्रशासन ने बीजेपी की गुंडागर्दी को शह दी और पूरा प्रशासन बीजेपी को जिताने में लगा। लोकतंत्र की धज्जियां उड़ाई गईं। आज ममता दीदी भी लोकतंत्र को बचाने के लिए लड़ रही हैं। इस संघर्ष में हम उनके साथ हैं।
यह भी पढ़े -जलवायु परिवर्तन और महिला स्वास्थ्य पर राष्ट्रीय विमर्श से उभरा सशक्त संदेश - “महिला स्वस्थ, तो भविष्य सुरक्षित”
क्या बोलीं सीएम ममता बनर्जी?
ममता बनर्जी ने सुप्रीम कोर्ट के निर्देश की अवहेलना की है। उन्होंने कहा है कि सप्लीमेंट्री इलेक्टोरल रोल्स अभी तक प्रकाशित नहीं किया गया है। जिससे लोगों में चिंता बढ़ी हुई है। साथ ही, आईबी, एसटीएफ और सीआईडी जैसी एजेंसियों के अधिकारियों को भी चुनकर हटाया जा रहा है। ममता बनर्जी ने सवाल उठाया कि आखिर बीजेपी इतनी परेशान क्यों है। उन्होंने कहा कि आम लोगों को बार-बार अपनी पहचान साबित करने के लिए मजबूर करना ठीक नहीं है। उनके मुताबिक, यह सब लोकतंत्र के मूल्यों के खिलाफ है।
Created On :   19 March 2026 7:10 PM IST












