Assam Assembly Elections 2026: असम चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस ने जारी की तीसरी लिस्ट, जाने इस बार कितने प्रत्याशियों का किया ऐलान

असम चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस ने जारी की तीसरी लिस्ट, जाने इस बार कितने प्रत्याशियों का किया ऐलान

डिजिटल डेस्क, दिसपुर। असम विधानसभा चुनाव की नजदीकियों को देखते हुए कांग्रेस पार्टी ने तीसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस सूची में 22 प्रत्याशियों के नाम हैं। इससे पहले कांग्रेस ने 42 प्रत्याशियों वाली पहली और 23 प्रत्याशियों वाली दूसरी लिस्ट जारी कर चुकी है। अब कुल 87 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है।

कांग्रेस ने किसको कहां से बनाया गया प्रत्याशी

कांग्रेस ने तीसरी लिस्ट में कोकराझार विधानसभा से मानिक चंद्र ब्रह्म, बायोखुंगरी से सपाली मारक, पर्बत झोरा से मोहम्मद अशर्फुल इस्लाम शेख, धुबरी से बेबी बेगम, जलेश्वर से आफताब उद्दीन, अभयपुरी से प्रदीप सरकार, सिडली चिरांग से मेतिलाल नरजरी, चेंगा से अब्दुर रहीम अहमद, पाकाबेटबारी से जाकिर हुसैन सिकदर, बकसा से जगदीश मधही, तमुलपुर से रफी, उदलगुरी से सोरे, लहरीघाट से आसीफ मोहम्मद नजर, नौगांव बताड्रवा, दुर्वभ चमुआ, नदौर से सुनील छेत्री, रोंगोनाडी से जोयंतो खउंद, लखीमपुर से घाना बुरागोहेन, डकुआखाना से अनंद नराह, मकुम से सिबानाथ चेतिया, खुमतई से रोसेलीना टिर्की, होवरघाट से संजीब टेरोंन और अलगापुर कटलीचेर्रा से जुबैर अनम मजुमदार को टिकट दिया गया है

विधानसभा चुनाव के लिए 23 मार्च से नॉमिनेशन किए जाएंगे। उसके अगले दिन नॉमिनेशन्स की स्क्रूटनी की जाएगी। स्क्रुटनी के बाद अगर उम्मीदवार को अपनी नाम वापल लेना होगा तो वह 26 मार्च तक ले सकता है।

असम चुनाव के नतीजे कब आएंगे?

9 अप्रैल को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान किए जाएंगे। 4 मई को वोटों की गितनी जाएगी और उसी दिन नतीजे का भी ऐलान किया जाएगा। तारीखों के ऐलान के बाद से ही सभी पार्टियां अपने प्रत्याशियों का ऐलान कर रही हैं।

Created On :   19 March 2026 10:04 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story