दोबारा मंत्रीमंडल विस्तार की चर्चाएं तेज: समाजवादी पार्टी के बागी और बीजेपी के इन नेताओं के शामिल होने की खबर, संगठन में भी बदलाव की जानकारी

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में दोबारा मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाएं शुरू हो गई है। राज्य में कुल 52 मंत्रियों के पद है, जिनमें से 8 पद खाली है। जानकारी के मुताबिक, इन खाली जगहों पर नए चेहरों को जगह मिलने के कायस लगाए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि मंत्रीमंडल विस्तार में समाजवादी पार्टी के बागी नेताओं को जगह मिल सकती है। जिनमें मनोज पांडे, पूजा पाल के नामों पर चर्चा हो रही है।
यह भी पढ़े -आतिथ्य से आत्मनिर्भरता तक, एमकेआईटीएम में प्रदेश भर से आए होमस्टे मालिकों ने सीखे आधुनिक प्रबंधन के गुर
इन नामों पर चर्चाएं तेज
इन नेताओं के अलावा, आकाश सक्सेना के नाम की चर्चा हो रही है। इनके साथ ही बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी को भी मंत्रीमंडल में शामिल होने की चर्चा हो रही है।
मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि कुछ मौजूदा मंत्रियों को पद से हटाकर संगठन में अन्य जिम्मेदारी दी जा सकती है। वहीं कुछ संगठन के नेताओं को मंत्री बनाए जाने की बात हो रही है।
यह भी पढ़े -डॉ. हेडगेवार का पूरा जीवन राष्ट्रसेवा, संगठन शक्ति और सांस्कृतिक जागरण के लिए समर्पित केशव प्रसाद मौर्य
प्रदेश प्रमुख का नई टीम पर विचार
यूपी बीजेपी संगठन की बात करे तो प्रदेश प्रमुख पंकज चौधरी अपनी नई टीम गठित करने पर विचार कर रहे हैं। जिसमें महिला मोर्चा, युवा मोर्चा समते अन्य मोर्चों पर नए अध्यक्ष बनाने की बातचीत हो रही है। इसके अलावा क्षेत्रीय अध्यक्षों के भी चयन करने चर्चा हो रही है।
गौरतलब है कि संघ के सह सर कार्यवाह अरूण कुमार कल (शुक्रवार) को राजधानी लखनऊ के दौरे पर पहुंचेंगे। इस दौरान उनकी संभावित यूपी बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक होने वाली है। बताया जा रहा है कि इसके अलावा वो दो अन्य महत्वपूर्व बैठकों में शामिल हो सकते हैं। उनके इस दौरे को लेकर प्रदेश की राजनीति में इन मुद्दों पर राजनीति तेज हो गई है।
Created On :   19 March 2026 11:15 PM IST












