Bihar CM: 'नीतीश कुमार ने सहयोगी बनाकर अपना काम सौंपा' बिहार के मुख्यमंत्री पद को लेकर BJP नेता का बड़ा बयान

नीतीश कुमार ने सहयोगी बनाकर अपना काम सौंपा बिहार के मुख्यमंत्री पद को लेकर BJP नेता का बड़ा बयान
बिहार के नए मुख्यमंत्री को लेकर राजनीति तेज हो गई है। लगातार एनडीए गठबंधन और विपक्ष के बयान सामने आ रहे हैं। इस बीच राज्य बीजेपी के सीनियर लीडर राम कृपाल यादव का बड़ा बयान सामने आया है।

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार के नए मुख्यमंत्री को लेकर राजनीति तेज हो गई है। लगातार एनडीए गठबंधन और विपक्ष के बयान सामने आ रहे हैं। इस बीच राज्य बीजेपी के सीनियर लीडर राम कृपाल यादव का बड़ा बयान सामने आया है। उनका कहना है कि देशभर को पता है कि नीतीश कुमार सीएम और सम्राट चौधरी उपमुख्यमंत्री है। वे अपने छोटे भाई के कंधे पर हाथ रखकर आशीर्वाद देते है और कहते हैं कि आगे का काम यही संभालेंगे। इसमें कोई बड़ी बता नहीं है। उन्होंने आगे बताया कि सम्राट चौधरी उनके सहयोगी बनाकर पहले से ही काम देख रहे हैं।

बीजेपी नेता ने सीएम को लेकर क्या कहा?

बीजेपी नेता का यह बयान ऐसे समय पर सामने आया है, जब राज्य के नए सीएम चेहरे को लेकर कोई निर्णय नहीं लिया गया है। लेकिन सीएम नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा के समय कई मंचों पर डिप्टी सीएम के कंधे पर हाथ रखते हुए नजर आए थे और विशेष रूप से उनके नाम को भी पुकारा गया है। मुख्यमंत्री के इस बॉडी लैंग्वेज को प्रदेश की राजनीति में डिकोक करने का काम किया जा रहा है।

बिहार की राजनीति में चर्चा हो रही है कि प्रदेश का अगला मुख्यमंत्री बीजेपी खेमें से होगा। इस पद की रेस में सबसे आगे नाम सम्राच चौधरी का चल रहा है। लेकिन सबकी नजरें टिकी हुई है कि आखिर कब राज्य को नया सीएम मिलेगा।

नीतीश कुमार ने पार्टी अध्यक्ष के लिए नामांकन किया दाखिल

जानकारी के मुताबिक, नीतीश कुमार अपना सीएम पद 10 अप्रैल से पहले छोड़ सकते हैं। गौरतलब है कि राज्यसभा में नीतीश कुमार का कार्यकल 10 अप्रैल से शुरू हो रहा है। इस वजह से वह अपना पद इससे पहले ही छोड़ सकते हैं। बताया जा रहा है कि अगर वह बिहार के मुख्यमंत्री नहीं रहे, लेकिन जेडीयू की कमान उन्हीं के हाथों पर रहेगी, क्योंकि 19 मार्च को उन्होंने पार्टी के अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल कर दिया है।

Created On :   20 March 2026 12:57 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story