Bihar News: UGC पर सुनवाई के बीच पप्पू यादव ने दिया बड़ा बयान, भटकाने के लिए नए नियम... सरकार को आम आदमी से कोई मतलब नहीं

UGC पर सुनवाई के बीच पप्पू यादव ने दिया बड़ा बयान, भटकाने के लिए नए नियम... सरकार को आम आदमी से कोई मतलब नहीं

डिजिटल डेस्क, पटना। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के नए नियमों के खिलाफ दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट (SC) ने आज (19 अप्रैल) सुनवाई की। इसी बीच बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा भाजपा सरकार का ध्यान असली मुद्दों से हटाकर लोगों को उलझाने पर है।

सरकार को देश के विकास से कोई मतलब नहीं- पप्पू यादव

उन्होंने कहा “एक बात समझिए। यह सरकार इस देश में विकास, आम आदमी के रोजगार, किसानों की जिंदगी, अर्थव्यवस्था और भारत के लोकतांत्रिक मूल्यों से कोई मतलब नहीं रखती। यह समाज और धर्म के नाम पर लोगों को उलझाकर रखती है और हर मुद्दे को खुद ही पैदा करती है। आगे उन्होंने कहा SC-ST ( अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति) एक्ट को याद कीजिए, इसे इन्होंने ही पैदा किया था और देश में झगड़े करवाए थे।” आप रिकॉर्ड उठाकर देखिए, तो पाएंगे कि इन्होंने (भाजपा वाले) समाज को तोड़ने और नफरत फैलाने की कोशिश की है।

उन्होंने UGC नियमों पर बोलते हुए कहा, “यूजीसी के मुद्दे पर भी गलत तरीके से तोड़-मरोड़ कर समाज के बच्चों के बीच इसे राजनीतिक बनाया जा रहा है, जो बिल्कुल गलत है। सर्वोच्च न्यायालय को चाहिए कि वह सुनिश्चित करे कि फैसले बच्चों के हित में हों।”

उन्होंने यह भी कहा, “अब इस मामले में हम क्या कहें? हर मुद्दे पर सरकार असली समस्याओं से ध्यान भटकाने के लिए यूजीसी जैसे मुद्दों का राजनीतिकरण करती है।” इसके बाद उन्होंने कहा कि रेलवे में 33 फीसदी रोजगार महिलाओं को मिलना चाहिए जिससे किसी तरह का भेदभाव न हो।

Created On :   19 March 2026 11:28 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story