Bihar Next CM: अगले CM की सुगबुगाहट के बीच नीतीश कुमार और जीतन राम मांझी ने किसका नाम किया आगे?

अगले CM की सुगबुगाहट के बीच नीतीश कुमार और जीतन राम मांझी ने किसका नाम किया आगे?

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार के CM नीतीश कुमार राज्यसभा जा रहे हैं। इसी बीच राज्य में नए सीएम को लेकर चर्चा तेज है। हर कोई यह जानने को उत्सुक है कि बिहार का अगला सीएम कौन होगा। कयासों के बाच नीतीश कुमार इशारों ही इशारों में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का नाम ले चुके हैं। इसी बीच हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के चीफ जीनत राम मांझी की प्रतिक्रिया आई है।

नए सीएम को लेकर मांझी ने क्या कहा?

जीतन राम मांझी ने राजधानी पटना में मीडिया से बात की है। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों के कई सवालों के जवाब दिए। रिपोर्टरों ने पूछा बिहार का अगला CM कौन होगा? NDA से कोई होगा या नीतीश कुमार के बेटे निशांत होंगे? इस पर जीतन राम मांझी ने कहा, नीतीश कुमार जिसको चाहेंगे बना देंगे। हम सबको स्वीकार होगा। नीतीश कुमार राज्यसभा का चुनाव जीत गए हैं। इस पर जीतन राम मांझी ने कहा यह खुशी की बात है सबको बधाई आप लोगों को भी।

जेडीयू नेता ने क्या कहा?

JDU पार्टी के सीनियर नेता श्रवण कुमार ने राज्य के नए सीएम को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा "इस सवाल का जवाब जो NDA के बड़े नेता हैं वही दे सकते हैं। हम लोग किसी तरह के प्रश्न का जवाब देने के लिए सक्षण नहीं हैं। ऐसे प्रश्नों पर मैं इतनी बात कह सकता हूं कि एनडीए के सभी नेता मिल-बैठकर इसका हल निकालेंगे।" सीएम चर्चा के बीच माना जा रहा है कि इस बार भाजपा बिहार में अपना मुख्यमंत्री उतारेगी।

Created On :   19 March 2026 10:46 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story