लोकसभा: भिवंडी में 108 बीटीएस द्वारा दिया जा रहा मोबाइल नेटवर्क कवरेज, डॉ पेम्मासानी चंद्रशेखर ने प्रश्नकाल के दौरान दी जानकारी

भिवंडी में 108 बीटीएस द्वारा दिया जा रहा मोबाइल नेटवर्क कवरेज,  डॉ पेम्मासानी चंद्रशेखर ने प्रश्नकाल के दौरान दी जानकारी
  • भिवंडी में 108 बीटीएस द्वारा दिया जा रहा मोबाइल नेटवर्क कवरेज
  • डॉ पेम्मासानी चंद्रशेखर ने प्रश्नकाल के दौरान दी जानकारी

New Delhi News. महाराष्ट्र के भिवंडी में मोबाइल नेटवर्क कवरेज, विभिन्न दूरसंचार सेवा प्रदाताओ (टीएसपी) द्वारा स्थापित 5,108 बेस ट्रांसीवर स्टेशनों (बीटीएस) द्वारा प्रदान किया जा रहा है। साथ ही ठाणे जिले में 33,468 बीटीएस चालू है, जो भिवंडी को कवर करते हैं। केंद्रीय संचार राज्य मंत्री डॉ पेम्मासानी चंद्रशेखर ने लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान राकांपा (शरद) सुरेश म्हात्रे के पूछे गए एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी। चंद्रशेखर ने बताया कि एक्सेस (वायरलेस) सेवा के लिए भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) जनवरी 2026 के लिए प्रकाशित निष्पादन निगरानी रिपोर्ट (पीएमआर) के अनुसार सभी टीएसपी महाराष्ट्र लाइसेंस सेवा क्षेत्र में कॉल ड्रॉप से संबंधित बेंचमार्कों को पूरा कर रहे हैं जिसमें ठाणे जिले का भिवंडी भी शामिल है।

केंद्रीय राज्य मंत्री ने बताया कि 4जी सेचुरेशन स्कीम के तहत भिवंडी क्षेत्र के दो गांवों को कवर करने की योजना है। इनमें से एक गांव को पहले से ही 4जी मोबाइल कनेक्टिविटी से कवर किया गया है। इसके अलावा, सेवाओं में सुधार के लिए मैसर्स बीएसएनएल ने 37 बीटीएस साइटों का 4जी तकनीक में उन्नयन किया है।

Created On :   19 March 2026 7:53 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story