बिहार में नए CM को लेकर चल रही अटकलों के बीच नीतीश कुमार के करीबी ने कह दी बड़ी बात

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार के CM नीतीश कुमार राज्यसभा जाने की तैयारी कर रहे हैं। इसी बीच राज्य में अलगा सीएम कौन होगा इसको लेकर अटकलें तेज हैं। बीजेपी अपनी पार्टी से किसी को मुख्यमंत्री बनाने की सोच रही है इसी बीच सीएम नीतीश कुमार के करीबी ने बड़ी मांग कर दी है। उन्होंने प्रदेश का अगला मुख्यमंत्री जेडीयू (JDU) नेता और नीतीश के बेटे निशांत कुमार को बनाने की बात कही है। उनके इस बयान से राज्य में सियासी हलचल तेज हो गई है।
नीतीश कुमार के भाई निशांत को लेकर क्या बोले?
राजधानी पटना में पत्रकारों से बात करते हुए नीतीश कुमार के भाई सतीश कुमार ने स्पष्ट किया कि निशांत कुमार जिम्मेदारी लेने के लिए सक्षम हैं। आगे उन्होंने कहा, "अगर निशांत कुमार पर भरोसा जताकर उन्हें मुख्यमंत्री पद का दायित्व सौंपा जाता है, तो वे इसे बखूबी निभाएंगे। वे मानसिक रूप से पूर्ण स्वस्थ हैं और अगर उनके कंधों पर बिहार संभालने की जिम्मेदारी दी जाती है, तो इसमें कोई दिक्कत नहीं है।"
प्रदेश के लोग नहीं चाहते नीतीश दिल्ली जाए- सतीश कुमार
बता दें, हाल ही में बिहार की खाली हुई 5 सीटों के लिए चुनाव हुए जिसमें NDA ने पांचो सीटों पर जीत दर्ज की। इसमें से एक सीट पर नीतीश कुमार भी खड़े थे उनकों भी जीत मिली है। इसी बीच सतीश कुमार ने कहा कि प्रदेश के लोग नहीं चाहते कि वह दिल्ली जाएं। राज्यसभा जाने का निर्णय नीतीश कुमार ने खुद लिया है। CM नीतीश कुमार इस समय अपनी समृद्ध यात्रा के जरिए राज्य में विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास कर रहे हैं।
Created On :   23 March 2026 12:51 AM IST












