खरात की गिरफ्तारी के बाद नया विवाद: विकास लवांडे ने पूछा- सुनील तटकरे की कटी उंगली में हुए जख्म का क्या है राज, चव्हाण बोले - कार के दरवाजे में दब गई थी

विकास लवांडे ने पूछा- सुनील तटकरे की कटी उंगली में हुए जख्म का क्या है राज, चव्हाण बोले - कार के दरवाजे में दब गई थी
  • सुनील तटकरे की कटी उंगली में हुए जख्म का क्या है राज - विकास लवांडे
  • कार के दरवाजे में दब गई थी तटकरे की उंगली- सूरज चव्हाण

Mumbai News. नासिक के कथित ज्योतिष अशोक खरात की गिरफ्तारी के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में नया विवाद खड़ा हो गया है। महिला से यौन शोषण और दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तारी के बाद मामला अब सियासी आरोप-प्रत्यारोप तक पहुंच गया है। रूपाली चाकणकर का महिला आयोग अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद राकांपा (शरद) नेता विलास लवांडे ने सोशल मीडिया पर राकांपा (अजित) प्रदेशाध्यक्ष सुनील तटकरे का उंगली कटा फोटो शेयर कर तंज कसते हुए कहा कि आखिर इस चोट का रहस्य क्या है? उन्होंने यहां तक पूछ लिया कि क्या किसी ‘रक्त अभिषेक’ जैसी गतिविधि में तो तटकरे शामिल नहीं थे? हालांकि राकांपा (अजित) प्रवक्ता सूरज चव्हाण ने कहा कि तटकरे की उंगली कार के दरवाजे में दब गई थी।

क्या है कटी उंगली का रहस्य?

लवांडे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर सुनील तटकरे से सीधे सवाल करते हुए कहा कि आपकी उंगली में लगी चोट का रहस्य क्या है? उन्होंने तंज कसते हुए यह भी पूछा कि क्या किसी तरह के ‘रक्त अभिषेक’ से इसका संबंध है। लवांडे ने कहा कि कोई तर्जनी तो कोई अंगूठा कटने की बात सामने आ रही है, जिससे पूरे मामले पर संदेह बढ़ रहा है। उन्होंने आगे कहा कि आप एक वरिष्ठ नेता हैं और उन्हें इस पर खुलकर सामने आना चाहिए। लवांडे ने यह भी जोड़ा कि अगर ‘अशोक खरात की फाइल’ जैसी कोई बात है, तो भी डरने की जरूरत नहीं है और सच्चाई सामने आनी चाहिए।

राकांपा (अजित) प्रवक्ता और महासचिव सूरज चव्हाण ने कहा कि इस तरह की बयानबाजी अफवाह फैलाने और बदनाम करने की कोशिश है। चव्हाण ने कहा कि इस तरह के आरोपों से कुछ भी साबित नहीं होने वाला है। लवांडे के दावों को खारिज करते हुए सूरज ने कहा कि यह फोटो 2024 लोकसभा चुनाव के दौरान का है जब तटकरे प्रचार कर रहे थे। तब एक जगह गाड़ी का दरवाजा बंद करते समय उनकी उंगली में चोट लग गई थी

Created On :   22 March 2026 8:43 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story