- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- अमित शाह से मिले भाजपा प्रदेश...
New Delhi News: अमित शाह से मिले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण, विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणा के बाद राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा

New Delhi News. बारामती और राहुरी विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणा के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण ने शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस दौरान चव्हाण ने शाह के साथ दोनों सीटों की चुनावी तैयारी और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा की। राहुरी में दिवंगत विधायक शिवाजी कर्डिले के बेटे अक्षय को टिकट मिलने की संभावना है। दूसरी ओर, बारामती में निर्विरोध उपचुनाव की संभावनाओं पर भी चर्चा की।
बारामती और राहुरी विधानसभा सीटों पर 23 अप्रैल को चुनाव होंगे। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कुछ दिन पहले ही अपनी भावना जाहिर की थी कि दोनों जगहों पर चुनाव निर्विरोध होने चाहिए। अजित पवार के निधन के बाद उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। इसलिए, बारामती से उनकी उम्मीदवारी लगभग तय है।
राकांपा (शरद) सुप्रिया सुले ने पहले ही ऐलान कर दिया है कि उनकी पार्टी सुनेत्रा पवार के खिलाफ कोई उम्मीदवार नहीं उतारेगी। ऐसे में सभी की निगाहें महाविकास अघाड़ी के घटक कांग्रेस और शिवसेना (उद्धव) पर टिकी हैं। राहुरी से भाजपा विधायक शिवाजीराव कर्डिले का पिछले साल अक्टूबर में निधन हो गया था।
Created On :   20 March 2026 8:39 PM IST











