New Delhi News: देश में 15 लाख से अधिक हैं बौद्धिक दिव्यांग, आंकड़ों में दूसरे नंबर पर महाराष्ट्र, पहले नंबर पर यूपी

देश में 15 लाख से अधिक हैं बौद्धिक दिव्यांग, आंकड़ों में दूसरे नंबर पर महाराष्ट्र, पहले नंबर पर यूपी
  • बौद्धिक दिव्यांगों के मामले में महाराष्ट्र दूसरे नंबर पर
  • उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक बौद्धिक दिव्यांग है

New Delhi News. देश भर में बौद्धिक दिव्यांगों (पूर्व में मानसिक मंदता) की कुल संख्या 15,05,964 है। इसमें महाराष्ट्र दूसरे स्थान पर है, जबकि उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक बौद्धिक दिव्यांग है। उत्तर प्रदेश में यह संख्या 1,81,342 है। इस मामले में 1,60,209 की संख्या के साथ महाराष्ट्र दूसरे स्थान पर है। सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री बीएल वर्मा ने राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान भाजपा सांसद डॉ अजित गोपछडे के पूछे गए एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ये आंकड़े वर्ष 2011 की जनगणना में बौद्धिक दिव्यांगता से ग्रस्त व्यक्तियों के हैं। इसके साथ ही 1,36,523 की संख्या के साथ पश्चिम बंगाल तीसरे स्थान पर है। उन्होंने बताया कि मंत्रालय दिव्यांगजनों के लिए एक राष्ट्रीय डेटाबेस तैयार करने के उद्देश्य से विशिष्ट दिव्यांगता पहचान पत्र परियोजना भी कार्यान्वित कर रहा है।

Created On :   20 March 2026 8:32 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story