- Home
- /
- राज्य
- /
- अन्य राज्य
- /
- यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ कल से पांच...
विदेश दौरा: यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ कल से पांच दिवसीय सिंगापुर और जापान दौरे पर जाएंगे

डिजिटल डेस्क,लखनऊ। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल 22 फरवरी से पांच दिवसीय विदेश यात्रा पर जाने वाले हैं। 22 फरवरी से 26 फरवरी तक उनका विदेश दौरा प्रस्तावित है। सीएम योगी की इस विदेश यात्रा को यूपी में आधुनिक परिवहन ढांचे के विस्तार की दृष्टि से काफी अहम माना जा रहा है।
यह भी पढ़े -ग्रेटर नोएडा सीएम योगी के कार्यक्रम से पहले भाकियू ने युवाओं और कार्यकर्ताओं से शांति बनाए रखने की अपील
मिली जानकारी के मुताबिक सीएम योगी आदित्यनाथ 22 फरवरी को यूपी की राजधानी लखनऊ से सिंगापुर के लिए रवाना होंगे। यहां वो 23-24 फरवरी को कई बैठकों, कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। जबकि CM योगी 25-26 को जापान में रहेंगे, और कई कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। आपको बता दें योगी पहली बार जापान जा रहे हैं। उनकी जापान यात्रा का एजेंडा यूपी में अधिक से निवेश लाना है।
उनकी विदेश यात्रा के दौरान उनका भगवा कुर्ता- चोला चर्चा में रहता है। इस बार भी मुख्यमंत्री अपने पारंपरिक भगवा कुर्ता-चोला में ही विदेश यात्रा पर जाएंगे। आमतौर पर राष्ट्र और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर होने वाले सरकारी कार्यक्रमों में योगी आदित्यनाथ अपने इसी पहनावे में दिखाई देते हैं। यूपी सीएम की जापान यात्रा के दौरान शांतनु गुप्ता की लिखी किताब द मोंक हू बिकेम चीफ मिनिस्टर (वह भिक्षु जो मुख्यमंत्री बना) चर्चा में है। यह किताब उनके संन्यासी जीवन से सीएम तक के सफर को बताती है। आपको बता दें जापान के अधिकतर लोग बौद्ध धर्म के अनुयायी है।
यह भी पढ़े -नया उत्तर प्रदेश जाति की राजनीति नहीं, विकास और पारदर्शिता के मॉडल पर आगे बढ़ रहा मुख्यमंत्री योगी
सीएम योगी जापान दौरे के दौरान मैग्नेटिक शक्ति के सहारे पटरी से ऊपर हवा में तैरते हुए चलने वाली मैग्नेटिक लेविटेशन ट्रेन की यात्रा भी करेंगे। जापानी विशेषज्ञों के अनुसार ऐसी ट्रेन में अतिचालक मैग्नेट और अत्याधुनिक गाइडवे प्रणाली का इस्तेमाल किया गया है, जो इसे हाई स्पीड के साथ स्थिरता और सुरक्षा भी देता है। हालफिलहाल ट्रायल चरण में संचालित यह ट्रेन जापान की तकनीकी क्षमता की मिसाल है।
मैग्लेव ट्रेन को आधुनिक परिवहन का भविष्य माना जा रहा है। चुंबकीय तकनीक की वजह से ट्रेन और ट्रैक के बीच प्रत्यक्ष संपर्क समाप्त हो जाता है, जिससे घर्षण शून्य हो जाता है। ऐसी ट्रेन 600 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक की स्पीड हासिल करने में सक्षम होती है।
Created On :   21 Feb 2026 12:48 PM IST












