Trump's Golden Title: अमेरिकी आजादी के 250 वर्ष पूरे होने पर सोने के सिक्के पर होगा ट्रंप चेहरा, US के इतिहास में दूसरी बार होगी जीवित राष्ट्रपति की छवि

अमेरिकी आजादी के 250 वर्ष पूरे होने पर सोने के सिक्के पर होगा ट्रंप चेहरा, US के इतिहास में दूसरी बार होगी जीवित राष्ट्रपति की छवि
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की छवि 24 कैरेट गोल्डन सिक्के पर अंकित होगी। सिक्का सामान्य मुद्रा से अलग होगा और अमेरिकी कोषाध्यक्ष के अधिकार में रहेगा।

डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का चेहरा 24 कैरेट गोल्डन सिक्के पर अंकित होगा। अमेरिकी इतिहास में ये नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। यह दूसरा मौका होगा जब कोई जीवित राष्ट्रपति सुनहरे सिक्के पर अपना अंकित चेहरा देखेगा। यह गौरवशाली क्षण ट्रंप के लिए है। 24 कैरेट के सुनहरे सिक्के पर ट्रंप को रेजोल्यूट डेस्क पर हाथ बांधकर खड़ा दिखाया जाएगा। ट्रंप को अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस की याद में सिक्के पर जगह दी जाएगी। सिक्का अमेरिका की 250वीं स्वतंत्रता जयंती पर जारी की जाने वाली विशेष मुद्रा और पदकों में शामिल होगा।

लेकिन अमेरिकी कानून के मुताबिक इसे गलत माना जा रहा है। क्योंकि यहां के कानून के अनुसार किसी जीवित प्रेसिडेंट को मुद्रा पर अंकित नहीं किया जा सकता। इस कानून की आड़ में कई लोग सुनहरे सिक्के पर ट्रंप के चेहरे को लेकर आलोचना करते हुए इस कदम को अमेरिका के मूल्यों के खिलाफ और शर्मनाक बताया है।

अमेरिकी सेनटर जेफ मर्कली ने ट्रंप के चेहरे को लेकर टिप्पणी करते हुए कहा सिक्कों पर चेहरा डालने का काम राजा और तानाशाह करते हैं, लोकतंत्र के नेता नहीं। आलोचक इसे ट्रंप की वॉशिंगटन पर अपनी छवि छोड़ने के तौर पर मान रहे हैं। आपको बता दें इससे पहले ट्रंप ने केनेडी सेंटर का नाम बदलकर ट्रंप-कैनेडी सेंटर और यूएस इंस्टीट्यूट ऑफ पीस की बिल्डिंग पर अपना नाम जोड़ा। ट्रंप ने व्हाइट हाउस में विजिटर स्क्रीनिंग सेंटर बनाना और ईस्ट विंग को तोड़कर अपना लंबे समय से चाहा गया बॉलरूम बनाना भी शामिल है।

मिली जानकारी के मुताबिक यह सिक्का सामान्य मुद्रा से अलग होगा और अमेरिकी कोषाध्यक्ष के अधिकार क्षेत्र में रहेगा। आपको बता दें इतिहास में यह दूसरा मौका होगा जब किसी जीवित राष्ट्रपति का चेहरा सिक्के पर होगा,इससे पहले 1926 में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति कॉल्विन कूलिज और जॉर्ज वाशिंगटन को 150वीं स्वतंत्रता जयंती के मौके पर गोल्डन स्मारक सिक्कों में अंकित किया गया था।

19 मार्च को यूएस कमीशन ऑन फाइन आर्ट्स ने सुनहरे सिक्के की डिजाइन को मंजूरी दी है जो अमेरिकी 250वीं स्वतंत्रता जयंती के विशेष संग्रह का हिस्सा होगा। जो एक ऐतिहासिक पल होगा। इसे तब ढाला जाएगा जब अंतिम आकार तय हो जाएगा। अमेरिकी कोषाध्यक्ष ब्रैंडन बीच ने इस मामले में कहा कि यह सिक्का सामान्य मुद्रा से अलग होगा और इसका निर्णय सिर्फ़ कोषाध्यक्ष के अधिकार में है।

Created On :   22 March 2026 6:57 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story