Iran-Israel War: 145 मिसाइल और 246 ड्रोन तबाह...मिडिल ईस्ट तनाव के बीच बहरीन का बड़ा दावा

145 मिसाइल और 246 ड्रोन तबाह...मिडिल ईस्ट तनाव के बीच बहरीन का बड़ा दावा
बहरीन ने दावा किया कि उसने 145 मिसाइल और 246 ड्रोन रोके। सेना ने लोगों से सतर्क रहने, खतरनाक जगहों से दूर रहने और वीडियो न बनाने की अपील की।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बहरीन ने हाल ही में बड़ा दावा किया है कि ईरान के साथ चल रहे तनाव और हमलों के बीच उसने अब तक बड़ी संख्या में मिसाइल और ड्रोन को रोक दिया है। सेना के अनुसार, लगातार कई लहरों में हमले किए जा रहे हैं, लेकिन उनका एयर डिफेंस सिस्टम सक्रिय होकर इन्हें हवा में ही नष्ट कर रहा है। इस स्थिति को देखते हुए सरकार और सेना दोनों ने आम लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है। साथ ही यह भी कहा गया है कि सुरक्षा कारणों से किसी भी तरह की वीडियो रिकॉर्डिंग से बचें और संदिग्ध जगहों से दूर रहें।

बहरीन का दावा और सुरक्षा निर्देश

सेना ने बताया कि उसने अब तक 145 मिसाइल और 246 ड्रोन को इंटरसेप्ट किया है। लोगों से अपील की गई है कि वे सतर्क रहें, खतरनाक इलाकों से दूर रहें और किसी भी सैन्य गतिविधि की वीडियो न बनाएं।

ईरान पर बड़ा आरोप

ईरान ने इजरायल पर एक बड़ा मिसाइल हमला किया जिससे हालात काफी गंभीर हो गए। इस हमले में 100 से ज्यादा लोग घायल हो गए और कई बच्चों को भी चोट आई। सबसे ज्यादा असर दक्षिणी इजरायल के अराद और दिमोना शहरों में देखा गया, जहां घरों और इमारतों को भारी नुकसान पहुंचा।

इजरायल ने ईरान पर गंभीर आरोप लगाए हैं। विदेश मंत्रालय ने कहा कि ईरान ने जानबूझकर आम लोगों को निशाना बनाया। अराद और दिमोना में मिसाइल गिराकर नागरिकों को नुकसान पहुंचाया गया। इस हमले में 100 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं, जिनमें बच्चे भी शामिल हैं। इजरायल ने इसे युद्ध अपराध और आतंकवाद बताया है। वहीं, अराद के मेयर ने बताया कि करीब 150 परिवारों को उस इलाके से सुरक्षित जगह पर ले जाया गया है। कई नेताओं ने भी इस हमले की कड़ी आलोचना की है। उनका कहना है कि ऐसे हमले गलत हैं और इससे हालात और खराब होते हैं। बताया जा रहा है कि इससे पहले इजरायल ने ईरान के नतांज परमाणु केंद्र पर हमला किया था, जिसके बाद अब यह ईरान की जवाबी कार्रवाई मानी जा रही है।

Created On :   22 March 2026 4:10 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story