दक्षिण ईरान गैस क्षेत्र पर इजराइली हमला: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा हमले की नहीं थी जानकारी,ओमान ने भी की निंदा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा हमले की नहीं थी जानकारी,ओमान ने भी की निंदा
ओमान ने ईरान के साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले को खतरनाक वृद्धि और क्षेत्र की सुरक्षा व ऊर्जा सप्लाई के लिए खतरा बताया

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इजराइल की ओर से ईरान के साउथ पार्स गैस फील्ड पर हुए हमले की अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सहित ओमान जैसे देशों ने कड़ी निंदा की है। ट्रंप ने दावा करते हुए कहा है कि इजराइल के इन हमलों की जानकारी उन्हें नहीं थी। ट्रंप के अलावा ओमान ने भी ईरान के दक्षिण पार्स गैस फील्ड पर हुए इजराइली हमले को खतरनाक वृद्धि और क्षेत्र की सुरक्षा व ऊर्जा सप्लाई के लिए खतरा बताया।

ट्रंप के इस दावे पर कई मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि US को इन हमलों की जानकारी थी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है वे कतर के गैस फील्ड की रक्षा करेंगे क्योंकि अमेरिका को गैस का निर्यात कतर से ही होता है। मस्कट ने अंतरराष्ट्रीय कानून का पालन करने और आम नागरिक सुविधाओं और अवसंरचना को निशाना बनाने से बचने का आह्वान किया।

दूसरी तरफ इराकी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि किर्कुक हवाई अड्डे को प्रक्षेप्य द्वारा निशाना बनाया गया। मंत्रालय ने कहा यह एयरबेस पूरी तरह से इराकी है और इसमें कोई विदेशी सैनिक नहीं हैं। मंत्रालय ने कहा कि यह घटना इराकी वायु सेना की क्षमताओं पर सीधा हमला है।

Created On :   19 March 2026 12:49 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story