Iran-US War: 'PAK-चीन अमेरिका के दुश्मन', अमेरिका की इंटेलिजेंस चीफ का बड़ा बयान, कहा - 'इनसे परमाणु खतरा'

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ईरान से जंग के बीच अमेरिका की इंटेलिजेंस तुलसी गाबार्ड ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि पाकिस्तान और चीन यूएस के लिए बड़ा परमाणु खतरा पैदा कर सकते हैं। गाबार्ड के मुताबिक चीन, ईरान, रूस और उत्तर कोरिया ऐसी क्षमताएं विकसित कर रहे हैं जो कि अमेरिका के लिए खतरनाक साबित हो सकती हैं।
अमेरिका की नेशनल इंटेलिजेंस ने कहा, 'खुफिया जानकारी से पता चला है कि रूस, चीन, उत्तर कोरिया, ईरान और पाकिस्तान ऐसी मिसाइल तकनीक विकसित कर रहे हैं जो परमाणु और पारंपरिक दोनों तरह के हथियार ले जाने में सक्षम हो। इससे अमोरिका इन देशों की मारक क्षमता के दायरे में आ सकता है।' इसके साथ ही उन्होंने यह कहा कि नॉर्थ कोरिया रूस और चीन के साथ अपने साझेदारी को और बढ़ा रहा है।
तुलसी गाबार्ड ने अपने बयान में आगे कहा कि खुफिया इनपुट्स से यह पता चला है कि अमेरिका पर हमला करने में सक्षम मिसाइलों की संख्या में तेज से बढ़ोतरी हुई है।
अमेरिका के हमले से कमजोर पड़ा ईरान
वहीं, ईरान का जिक्र करते हुए तुलसी ने कहा कि ईरानी में सत्ता अभी भी कायम है, लेकिन हाल ही में अमेरिका और इजरायल के हमलों से वह काफी कमजोर हो गई है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर ईरान की वर्तमान सत्ता बच भी जाती है तो उसे अपनी सैन्य क्षमताओं को दोबारा मजबूत करने में काफी साल लग जाएंगे।
यह भी पढ़े -मिडिल ईस्ट संघर्ष पर सक्रिय भारत सरकार, पीएम मोदी ने कुवैत के क्राउन प्रिंस को मिलाया फोन, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज मार्ग की सुरक्षा पर गहन चर्चा
तुलसी गाबार्ड ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरान पर हमले को जायज ठहराया। उन्होंने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप को अमेरिकी जनता ने भारी बहुमत से राष्ट्रपति और कमांडर-इन-चीफ चुना है। बता दें कि अमेरिका के नेशनल काउंटर टेररिज्म सेंटर (NCTC) के हेड जो केंट ने युद्ध के विरोध में इस्तीफा दे दिया। यह प्रशासन से यह पहला उच्च-स्तरीय इस्तीफा था।
Created On :   18 March 2026 9:34 PM IST












