US-Israel-Iran War: जंग के बीच ईरान ने किया बड़ा दावा, इजराइल में 60 की मौत और 200 लोगों के घायल होने की पुष्टि

जंग के बीच ईरान ने किया बड़ा दावा, इजराइल में 60 की मौत और 200 लोगों के घायल होने की पुष्टि
इजराइल-अमेरिका-ईरान के बीच युद्ध जारी है। इस युद्ध के चलते मीडिल ईस्ट में तनाव बड़ गई है। इस बीच ईरान ने इजराइल को लेकर बड़ा दावा किया है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इजराइल-अमेरिका-ईरान के बीच युद्ध जारी है। इस युद्ध के चलते मीडिल ईस्ट में तनाव बड़ गई है। इस बीच ईरान ने इजराइल को लेकर बड़ा दावा किया है। ईरान ने अपने हमले में इजराइल के 60 लोगों के मरने और 200 लोगों के घायल होने की पुष्टि की है।

सऊदी अरब में इस्लामिक देशों की होगी बैठक

इससे पहले सऊदी अरब 18 मार्च की शाम को राजधानी रियाद में अरब और इस्लामिक देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक करेगा। सऊदी विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है। मंत्रालय के अनुसार, यह बैठक इलाके की सुरक्षा और शांति को मजबूत करने के लिए रखी गई है। इसमें कई देशों के विदेश मंत्री शामिल होंगे और आपसी बातचीत से हालात सुधारने की कोशिश की जाएगी।

सऊदी अरब आज शाम रियाद में अरब और इस्लामिक देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक करेगा। सऊदी विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है। मंत्रालय के अनुसार, यह बैठक इलाके की सुरक्षा और शांति को मजबूत करने के लिए रखी गई है। इसमें कई देशों के विदेश मंत्री शामिल होंगे और आपसी बातचीत से हालात सुधारने की कोशिश की जाएगी।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को लगा झटका

मीडिल ईस्ट तनाव के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को उन्हीं के दोस्त देशों ने बड़ा झटका दिया। सहयोगी देशों ने ट्रंप की अपील को ठुकराते हुए साफ कर दिया कि वह स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पास अपना वॉरशिप नहीं भेजेंगे। इसके बाद से ही ट्रंप भड़के हुए हैं। दूसरे देशों का सहयोग न मिलने पर ट्रंप ने नाराजगी जाहिर की थी। उन्होंने कहा कि अमेरिका को किसी की जरूरत नहीं है। यूएस सबसे ताकतवर देश है और देश की मिलिट्री सबसे अधिक मजबूत है। आपको बता दें कि, यह बयान ऐसे वक्त पर आया है जब ईरान ने दूसरे जहाजों के लिए समुद्रीय रास्ते (स्ट्रेट ऑफ होर्मुज) से गुजरना मुश्किल कर दिया है।

Created On :   18 March 2026 4:09 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story