ईरान-US-इजराइल जंग: सऊदी अरब ने ड्रोन और मिसाइल हमलों की नई लहर रोकी , प्रिंस सुल्तान एयर बेस के पास गिरे मिसाइल के कई अवशेष

सऊदी अरब ने ड्रोन और मिसाइल हमलों की नई लहर रोकी , प्रिंस सुल्तान एयर बेस के पास गिरे मिसाइल के कई अवशेष
सऊदी अरब के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि दो चरणों में हमलों को रोक गया है। अल-खारज गवर्नरेट और प्रिंस सुल्तान एयर बेस के पास ड्रोन -मिसाइल हमले हुए।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मिडिल पूर्व में ईरान और इजराइल -अमेरिका जंग की वजह से तनाव बना हुआ है। सऊदी अरब में भी कई ठिकानों पर हमले होने की खबर है।

सऊदी अरब के रक्षा मंत्रालय ने जानकारी देते हुए बताया कि हाल ही में देश के पूर्वी हिस्से में दो चरणों में हमलों को रोक गया है। मंत्रालय ने कहा अल-खारज गवर्नरेट और प्रिंस सुल्तान एयर बेस के पास हमले हुए। लेकिन किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ। मंत्रालय ने कहा हवाई सुरक्षा लगातार सतर्क हैं और किसी भी खतरे को रोकने के लिए तैयार हैं।

वैश्विक मीडिया की कई समाचार एजेंसियों ने सऊदी अरब की रक्षा मंत्रालय के हवाले से लिखा है कि सऊदी अरब ने अल-खर्ज गवर्नरेट की ओर लॉन्च हुई बैलिस्टिक मिसाइल को मार गिराया। प्रिंस सुल्तान एयरबेस के पास मिसाइल के अवशेष गिरे, उन्होंने कहा गनीमत रही कि इन हमलों से छोटे मोटे नुकसान के अलावा कुछ नहीं हुआ । आपको बता दें इस प्रिंस सुल्तान एयरबेस अमेरिकी बलों की मेजबानी करता है । इसका इस्तेमाल अमेरिकी और इजराइल, ईरान के खिलाफ कर रहे है, जिसके चलते ये निशाना बना हुआ है।

इससे पहले सऊदी अरब के रक्षा मंत्रालय ने एक्स प्लेटफॉर्म पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि पूर्वी प्रांत में पिछले कुछ घंटों में 7 ड्रोन को रोका गया और नष्ट किया गया। मंत्रालय ने कहा देश की सुरक्षा को मजबूत करने और नागरिक क्षेत्रों पर संभावित हमलों को रोकने के लिए ये उठाया गया है।

आपको बता दें दुबई में भी इस समय अचालक हलचल मच गई ,जब ईरान की ओर से आसमान में ताबड़तोड़ मिसाइल और ड्रोन हमले किए, हालांकि उनके एयर डिफेंस सिस्टम ने इन सब को हवा में ही नष्ट कर दिया। लेकिन धमाकों की जोरदार आवाज से लोगों में डर का माहौल बन गया। मिसाइलों के टुकड़े शहर के कई हिस्सों में गिरते देखे गए। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।

दूसरी तरफ पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (PIA) ने संयुक्त अरब अमीरात के फुजैरा के लिए अपनी उड़ानें अगले 48 घंटे के लिए सस्पेंड़ कर दी हैं। कंपनी ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए कहा कि केवल अल ऐन के लिए उड़ानें जारी रहेगी।

Created On :   18 March 2026 3:40 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story