मिडिल ईस्ट में हालात की समीक्षा के बाद भारतीय दूतावास ने जारी किया नया अपडेट

मिडिल ईस्ट में हालात की समीक्षा के बाद भारतीय दूतावास ने जारी किया नया अपडेट
पश्चिम एशिया में ईरान और इजरायल-अमेरिका हमलों की वजह से भारी तनाव की स्थिति देखने को मिल रही है। इसका असर इन देशों में रहने वाले छात्रों की पढ़ाई पर भी देखने को मिल रहा है। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) ने जीसीसी में 12वीं कक्षा के बोर्ड एग्जाम के बारे में 15 मार्च 2026 का एक सर्कुलर जारी किया है। यह एडवाइजरी बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात के लिए जारी की गई है।

नई दिल्ली, 15 मार्च (आईएएनएस)। पश्चिम एशिया में ईरान और इजरायल-अमेरिका हमलों की वजह से भारी तनाव की स्थिति देखने को मिल रही है। इसका असर इन देशों में रहने वाले छात्रों की पढ़ाई पर भी देखने को मिल रहा है। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) ने जीसीसी में 12वीं कक्षा के बोर्ड एग्जाम के बारे में 15 मार्च 2026 का एक सर्कुलर जारी किया है। यह एडवाइजरी बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात के लिए जारी की गई है।

ओमान में भारतीय दूतावास ने एडवाइजरी में लिखा, "यह 01.03.2026, 03.03.2026, 05.03.2026, 07.03.2026 और 09.03.2026 के सर्कुलर के बाद आया है। प्रभावित देशों के स्कूलों और अथॉरिटीज से मिले इनपुट और अपील के आधार पर 12वीं क्लास के बोर्ड एग्जाम कराने की संभावना की समीक्षा की गई।"

एडवाइजरी में आगे कहा गया, "बोर्ड ने ये फैसले लिए हैं कि बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और यूएई के छात्रों के लिए 16 से लेकर 10 मार्च तक होने वाली 12वीं क्लास की सभी परीक्षाएं कैंसिल कर दी गई हैं। इसके अलावा जो परीक्षाएं पहले 01.03.2026, 03.03.2026, 05.03.2026, 07.03.2026 और 09.03.2026 के सर्कुलर के जरिए स्थगित की गई थीं, वे भी रद्द हो जाएंगी। इन देशों में 12वीं क्लास के छात्र के लिए रिजल्ट घोषित करने का तरीका सही समय पर अलग से बताया जाएगा।"

बता दें, इससे पहले जब एडवाइजरी जारी की गई थी, तो दूतावास ने जानकारी साझा किया था कि परीक्षा स्थगित होने के बाद नई तारीख बाद में बताई जाएगी। दूतावास ने यह भी बताया था कि सीबीएसई 10 मार्च को स्थिति की समीक्षा करेगा और 12 मार्च से होने वाली परीक्षाओं के बारे में सही फैसले लेगा।

इससे पहले ओमान में भारतीय दूतावास ने बोर्ड के हवाले से ईरान-इजरायल युद्ध के मद्देनजर बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात में स्थित संबद्ध विद्यालयों में 9, 10 और 11 मार्च को होने वाली 12वीं बोर्ड परीक्षा को फिलहाल के लिए टालने की जानकारी दी थी।

ओमान में भारतीय दूतावास ने कहा था, "सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) ने 7 मार्च को जीसीसी में 12वीं क्लास की बोर्ड परीक्षा के बारे में एक सर्कुलर जारी किया है। प्रभावित देश बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और यूएई हैं। यह 01.03.2026, 03.03.2026 और 05.03.2026 के सर्कुलर का अगला हिस्सा है।"

एडवाइजरी के अनुसार, मिडिल ईस्ट (बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और यूएई) के कुछ हिस्सों में मौजूदा हालात का गंभीरता से समीक्षा करने के बाद, बोर्ड ने क्लास 12वीं के लिए 9 मार्च 2026 (सोमवार), 10 मार्च 2026 (मंगलवार) और 11 मार्च (बुधवार) को होने वाले एग्जाम को टालने का फैसला किया है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   15 March 2026 12:24 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story