Pakistan-Afghanistan Conflict: पाकिस्तान और अफगानिस्तान टकराव के बीच ईरान का बड़ा बयान, अब्बास अराघची ने तालिबान सरकार को दिया मैसेज

डिजिटल डेस्क, तेहरान। अमेरिका-इजरायल और ईरान के अलावा पाकिस्तान-अफगानिस्तान के बीच टकराव जारी है। इस बीच ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची का एक संदेश सामने आया है, जिसमें उन्होंने खुलकर अफगानिस्तान का शुक्रिया अदा किया है। इसके साथ ही खामोशी के साथ उसका समर्थन भी किया है। इतना ही नहीं पाकिस्तान का नाम लिए बिना अफगानिस्तान पर किए गए हमलों की आलोचना भी कर दी है।
यह भी पढ़े -यूएन ने पाकिस्तान को घेरा काबुल के नशा मुक्ति अस्पताल हमले पर तुरंत जांच और क्षतिपूर्ति की मांग
रमजान के मौके पर ईरान का संदेश
मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के बीच ईरान लगातार अंतरराष्ट्रीय समर्थन जुटाने में लगा हुआ है। जिनका हर रुख ईरान के लिए बेहद अहम हो जाता है। ऐसे में ईरानी विदेश मंत्री ने रमजान के अवसर पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक संदेश शेयर किया है। इसमें उन्होंने खासकर अफगानिस्तान की तालिबान सरकार और वहां के नागरिकों का धन्यवाद किया है। उनका कहना है कि अफगानिस्तान ने "आक्रामकता के खिलाफ मजबूती से खड़े होकर" तेहरान का साथ देने का काम किया है।
ईरान का साफ मैसेज
मौजूदा समय में अफगानिस्तान में तालिबान की सरकार है और उसको अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उसके शासन को स्वीकार्यता नहीं मिली है। इसके बाद भी ईरान ने उसका खुलकर धन्यवाद किया है। अब्बास अराघची का यह केवल एक औपचारिक बयान नहीं है, बल्कि एक साफ तौर पर मैसेज भी है कि जो उसके समर्थन में खड़ा है, वही उसका असली साझेदार भी है। वहीं हाल ही में पाकिस्तान ने आधिकारिक तौर पर ईरान में किए गए अमेरिका और इजरायल के हमलों का विरोध किया है। ऐसे में एक सवाल सामने आता है कि क्या पाकिस्तान से ईरान नाजार है?
यह भी पढ़े -जंग के बीच ईरान ने किया बड़ा दावा, इजराइल में 60 की मौत और 200 लोगों के घायल होने की पुष्टि
विदेश मंत्री ने अपनी पोस्ट में क्या कहा?
अब्बास अराघची ने अपने ताजा बयान में कहा, "रमजान के इस मुबारक महीने में, मैं अफगानिस्तान की सरकार और लोगों का दिल से शुक्रिया अदा करता हूं। उन्होंने अमेरिका और इजरायली सरकार के हमले की बुराई की है, और ईरान के लोगों और सरकार के लिए एकजुटता और सपोर्ट दिखाया है। अल्लाह पर भरोसा रखते हुए, हम हर हमले के खिलाफ मजबूती से खड़े हैं। मुझे उम्मीद है कि अफगानिस्तान में भी शांति और सुकून बना रहेगा।"
Created On :   18 March 2026 5:27 PM IST













