Strait of Hormuz: मिडिल ईस्ट संघर्ष पर सक्रिय भारत सरकार, पीएम मोदी ने कुवैत के क्राउन प्रिंस को मिलाया फोन, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज मार्ग की सुरक्षा पर गहन चर्चा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच लगातार हमले तेज होते जा रहे हैं। जिनकी वजह से पश्चिम एशिया में तनाव गहराता जा रहा है। इस बीच भारत सरकार एक्टिव नजर आ रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कुवैत के क्राउन प्रिंस शेख सबा अल-खादिल अल-हमद अल-मुबारक अल-सबाह से बातचीत हुई। यह चर्चा आज (बुधवार) को फोन पर हुई है। इस दौरान आगामी ईद की शुभकामानाएं दी। इसके साथ ही दोनों नेताओं के बीच पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के मुद्दे पर बातचीत भी हुई है। वहीं पीएम मोदी ने कुवैत पर हुए हमलों की निंदा की है।
यह भी पढ़े -PM मोदी और UAE के राष्ट्रपति की फोन पर बातचीत, क्या स्ट्रेट ऑफ होर्मुज समुद्री मार्ग की सुरक्षा पर बनी सहमति?
हाल की घटनाओं पर जाहिर की चिंता
पीएम मोदी ने इस चर्चा की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर की और कहा कि हम दोनों ने पश्चिम एशिया के मौजूदा हालातों पर चर्चा की है और हाल के समय में हुई घटनाओं पर चिंता जाहिर की। उन्होंने आगे बताया कि इस चर्चा के दौरान कुवैत की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता पर हुए हमलों की निंदा को दोहराया है। इसके अलावा, क्षेत्र में शांति और स्थिरता को अहम बताया है। इसके साथ ही पीएम मोदी ने कुवैत में फंसे भारतीय नागरिकों की सुरक्षा के लिए उन्हें धन्यवाद दिया।
क्या होर्मुज के मार्ग को लेकर की चर्चा?
मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष की वजह से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के मार्ग पर बड़ा असर देखने को मिला है। इस रास्ते से दुनियाभर के तेल और गैस टैंकर गुजरते हैं। अब इसके बाद हो जाने से दुनिया के ज्यादातर देशों पर ऊर्जा संकट गहराते हुए नजर आ रहा है। इस संकट को कम करने के लिए यहां पर सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भी दोनों नेताओं के बीच चर्चा हुई है। पीएम मोदी का कहना है कि इस रास्ते को सुरक्षित और फ्री नेविगेशन मजबूत करना हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है।
PM मोदी ने एक्स पर क्या कहा?
पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए बताया, "हमने पश्चिम एशिया में बदलते हालात पर अपने विचार शेयर किए और हाल के घटनाक्रमों पर चिंताएं साझा कीं। कुवैत की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता पर हमलों की भारत की निंदा दोहराई। होर्मुज स्ट्रेट से सुरक्षित और फ्री नेविगेशन पक्का करना हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है। हम इस बात पर सहमत हुए कि इलाके की शांति और स्थिरता के लिए लगातार डिप्लोमैटिक जुड़ाव जरूरी है। मैंने कुवैत में भारतीय समुदाय की सुरक्षा और भलाई के लिए लगातार सपोर्ट के लिए उन्हें धन्यवाद दिया।"
Created On :   18 March 2026 7:28 PM IST













