राहत की खबर!: चीन पहुंचने वाले रूसी तेल टैंकर का अचानक रास्ता बदलने की खबर, 21 मार्च तक भारत पहुंचने की उम्मीद

चीन पहुंचने वाले रूसी तेल टैंकर का अचानक रास्ता बदलने की खबर, 21 मार्च तक भारत पहुंचने की उम्मीद
अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी हमलों के कारण दुनिया में उथल-पुथल मची हुई है। दुनिया के ज्यादातर देश तेल और ऊर्जा संकट से जूझ रहे हैं। इस बीच भारत के लिए अच्छी खबर सामने आई है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी हमलों के कारण दुनिया में उथल-पुथल मची हुई है। दुनिया के ज्यादातर देश तेल और ऊर्जा संकट से जूझ रहे हैं। इस बीच भारत के लिए अच्छी खबर सामने आई है। चीन जा रहा एक रूसी तेल टैंकर अचानक भारत की तरफ मूड गया है। टैंकर की यह दिशा दक्षिण चीन सागर से पलटी है। यह घटनाक्रम ऐसे समय पर सामने आया है, जब भारत ने रूसी तेल की खरीद को बढ़ा दिया है। जानकारी के मुताबिक, इस टैंकर के साथ ऐसे कई टैंकर्स है, जो चीन के पोर्ट्स जा रहे थे, लेकिन अब भारत पहुंच रहे हैं।

अमेरिका से मिली अनुमति?

रिपोर्ट्स के अनुसार, रूसी तेल टैंकर के रास्ते में हुए परिवर्तन इस वजह से भी अहम हो जाता है क्योंकि हाल ही में अमेरिका ने भारत को रूसी कच्चे तेल खरीदने की अनुमति दे दी है। यह अनुमित इसलिए भी दी गई है, ताकि अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच छिड़ी जंग से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के समुद्री मार्ग को बंद होने से ऊर्जा संकट का मुकाबला किया जा सके। बता दें कि इसी रास्ते से दुनिया की 20 प्रतिशत से ज्यादा तेल और एलपीजी की आपूर्ति होती है।

रूसी तेल टैंकर कब पहुंचेगा भारत?

न्यूज एजेंसी IANS ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि रूसी कच्चे तेल से भरा हुआ अफ्रामैक्स टैंकर एक्वा टाइटन भारत की तरफ बढ़ रहा है, जो 21 मार्च को कर्नाटक के न्यू मैंगलोर बंदरगाह पहुंचने वाला है। इस टैंकर में यूराल्स का कच्चा तेल भरा हुआ है। इसे जनवरी के अंत में बाल्टिक सागर के एक बंदरगाह से लोड किया था। इसके बाद इसे चीन के रिझाओ बंदरगाह के लिए रवान कर दिया था। हालांकि, अब रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि इस टैंकर को भारत की तरफ मोड दिया है।

रूसी कच्चे तेल की खरीद बढ़ी?

रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि यह बदलाव केवल एक टैंकर तक सीमित नहीं है, बल्कि कम से कम 7 जहाजों का रास्ता बदल गया है। ये सभी जहाज चीन जा रहे थे, लेकिन अचानक बीच मार्ग में इन्हें भारत की तरफ घुमा दिया गया है। भारत की सभी रिफाइनर कंपनियों ने एक बार फिर से रूसी कच्चे तेल की खरीद बढ़ा दी है। जानकारी के मुताबिक, सिर्फ एक ही सप्ताह में करीब 30 मिलियन बैरल रूसी कच्चा तेल भारतीय रिफाइनरियों ने खरीद लिया है।

Created On :   18 March 2026 6:30 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story