Strait Of Hormuz: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में ओमान तट के पास गुजरात का एक जहाज डूबा, 14 क्रू मेंबर्स को कोस्टगार्ड ने बचाया, भारत ने दी चेतावनी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ईरान जंग के बीच होर्मजु स्ट्रेट में गुजरात का एक और गुड्स जहाज डूब गया है। हाजी अली नाम का जहाज 13 मई की सुबह ओमान के समुद्री इलाके से गुजर रहा था, उस वक्त ही मिसाइल जैसा हथियार टकराया है। हादसे के बाद जहाज में आग लग गई और तुरंत ही 14 क्रू मेंबर्स लाइफ जैकेट पहनकर पानी में कूद गए। हालांकि, ओमान कोस्टगार्ड ने सभी 14 क्रू मेंबर्स को सुरक्षित बचा लिया था।
वहीं, ओमान के समुद्री इलाके में भारतीय झंडे वाले मालवाहक जहाज पर हुए हमले को लेकर भारत सरकार ने भी कड़ी नाराजगी जताई है। विदेश मंत्रालय ने साफ कहा है कि व्यापारिक जहाजों और आम नाविकों को निशाना बनाना किसी भी हालत में स्वीकार नहीं किया जा सकता।
यह भी पढ़े -तारा सुतारिया ने कान्स फिल्म फेस्टिवल में लगाया बोल्डनेस का तड़का, काला चश्मा, ऑफ शोल्डर ड्रेस में दिखाया विंटेज लुक
सभी भारतीय नाविक सुरक्षित
विदेश मंत्रालय ने जानकारी दी कि जहाज पर मौजूद सभी भारतीय चालक दल सुरक्षित हैं। सरकार ने भारतीय नागरिकों को बचाने में मदद करने के लिए ओमान के अधिकारियों का धन्यवाद भी किया है। बयान में कहा गया कि समुद्री रास्तों पर सुरक्षित आवाजाही जरूरी है और किसी भी देश को व्यापारिक जहाजों को निशाना नहीं बनाना चाहिए।
कैसे हुआ हादसा?
जानकारी के मुताबिक गुजरात का मालवाहक जहाज “हाजी अली” ओमान के समुद्री इलाके से गुजर रहा था। इसी दौरान जहाज किसी विस्फोटक जैसी चीज की चपेट में आ गया। चालक दल के लोगों ने बताया कि अचानक जोरदार धमाके जैसी आवाज सुनाई दी, जिसके बाद जहाज में आग लग गई। बताया जा रहा है कि यह घटना सुबह करीब साढ़े तीन बजे हुई। हादसे के समय जहाज बेरबेरा बंदरगाह से शारजाह की तरफ जा रहा था। आग तेजी से फैलने लगी तो चालक दल ने तुरंत जहाज छोड़ने का फैसला लिया।
यह भी पढ़े -शिवराज चौहान ने पीएम मोदी संग अपने 35 वर्षों के अनुभव को 'अपनापन' में संजोया, पुस्तक का विमोचन 26 मई को
लाइफ बोट से बचाई गई जान
हालात बिगड़ते देख जहाज पर मौजूद 14 लोगों ने लाइफ बोट की मदद से समुद्र में उतरकर अपनी जान बचाई। इसके बाद ओमान के तटरक्षक दल ने सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। फिलहाल सभी भारतीय नाविक सुरक्षित बताए जा रहे हैं।
समुद्री सुरक्षा पर बढ़ी चिंता
इस घटना के बाद समुद्री सुरक्षा को लेकर चिंता और बढ़ गई है। पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव के बीच समुद्री रास्तों पर खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। भारत ने साफ कहा है कि व्यापारिक जहाजों और आम नाविकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना बेहद जरूरी है।
Created On :   14 May 2026 3:42 PM IST











