Cannes 2026: तारा सुतारिया ने कान्स फिल्म फेस्टिवल में लगाया बोल्डनेस का तड़का, काला चश्मा, ऑफ शोल्डर ड्रेस में दिखाया विंटेज लुक

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बीते दिनों 12 मई से 79वें कान फिल्म फेस्टिवल का आगाज हुआ था। यह फेस्टिवल 23 मई तक चलेगा। दुनियाभर की सिनेमा और फैशन इंडस्ट्री की तमाम हस्तियां यहां पहुंच रही हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने वहां शिरकत की है और अपने लुक से लगातार सुर्खियां बटोर रही हैं। उनके अलावा तारा सुतारिया ने भी इस फिल्म फेस्टिवल में हिस्सा लिया है। उनका लुक सामने आया है जिसमें एक्ट्रेस बेहद ही हॉट अंदाज में नजर आ रही हैं।
विंटेज लुक में छाईं तारा
तारा सुतारिया आज कान फिल्म महोत्सव के दूसरे दिन नजर आईं। बोल्ड और विंटेज लुक से उन्होंने उपस्थिति दर्ज कराई है। तारा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट शेयर किया है। साथ ही लिखा कि इस फेस्टिवल में हिस्सा लेकर वे बेहद सम्मानित महसूस कर रही हैं। तारा ने पोस्ट शेर करते हुए कैप्शन लिखा है, 'कान फिल्म फेस्टिवल में आमंत्रित होकर सम्मानित महसूस कर रही हूं। यहां रेड सी फिल्म फाउंडेशन के 'वुमन इन सिनेमा गाला' में सम्मानित होकर बेहद उत्साहित हूं। कल शाम एक बहुत बड़ा पल होगा। आप लोग जुड़े रहिएगा। तब तक के लिए, पहले दिन के कुछ पल।
यह भी पढ़े -वत्सल-इशिता ने एयरपोर्ट पर 20 रुपए में खरीदी पानी की बोतल, बोले- 'सरकार ने किया कमाल का काम'
रेड कार्पेट पर बिखेरेंगी जलवा
तारा सुतारिया ने अपने पहले दिन के लुक से ही लाइमलाइट लूट ली है। कल गुरुवार को वे रेड कार्पेट पर जलवा बिखेरने वाली हैं। देखना होगा कि वे किस अंदाज में शिरकत करेंगी। तारा ब्लैक एंड व्हाइट ऑफ शोल्डर गाउम में दिखी हैं। पर्ल ईयरिंग्स से उन्होंने अपना लुक कंपलीट किया है। काला चश्मा लगाकर वे पोज देती दिखी हैं। तारा के इस लुक की नेटिजंस भी तारीफ कर रहे हैं। साथ ही सेलेब्स भी रिएक्शन दे रहे हैं। दिशा पाटनी ने लिखा है, 'खूबसूरत'।
Created On :   14 May 2026 11:35 AM IST












