अपकमिंग फिल्म: शाहरुख खान की 'किंग' के सेट से अभिषेक बच्चन का फर्स्ट लुक हुआ लीक, वायरल तस्वीरों के लेकर सिद्धार्थ आनंद ने जताई नाराजगी

शाहरुख खान की किंग के सेट से अभिषेक बच्चन का फर्स्ट लुक हुआ लीक, वायरल तस्वीरों के लेकर सिद्धार्थ आनंद ने जताई नाराजगी
बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन को इन दिनों फिल्म 'राजा शिवाजी' में देखा जा रहा है। लेकिन वें जल्द ही शाहरुख खान की फिल्म किंग में भी नजर आने वाले हैं। इस फिल्म की शूटिंग अभी चल रही है और शूटिंग की दौरान की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आ चुकी है

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन को इन दिनों फिल्म 'राजा शिवाजी' में देखा जा रहा है। लेकिन वें जल्द ही शाहरुख खान की फिल्म किंग में भी नजर आने वाले हैं। इस फिल्म की शूटिंग अभी चल रही है और शूटिंग की दौरान की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आ चुकी है जिसमें दीपिका और शाहरुख साथ नजर आए थे। वहीं अब फिल्म से अभिषेक बच्चन का फर्स्ट लुक लीक हो गया है।

सेट से लीक हुईं अभिषेक बच्चन की तस्वीरें

फिल्म 'किंग' में अभिषेक बच्चन जबरदस्त एक्शन करते नजर आएंगे। सेट से उनकी कुछ तस्वीरें लीक हो गई हैं, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इन फोटो में जूनियर बच्चन हाफ-शेव हेयरस्टाइल और सॉल्ट-एंड-पेपर बियर्ड लुक में दिख रहे हैं। उन्हें हाथ में बंदूक लिए कार क्रैश और क्लाइमेक्स सीक्वेंस की शूटिंग करते देखा जा सकता है इस फिल्म में अभिषेक नेगेटिव रोल निभा रहे हैं।

यह भी पढ़े -तलाक की अफवाहों के बीच डिनर आउटिंग पर दिखीं मौनी रॉय, कैप्चर करने पर मोबाइल से छिपाया चेहरा

डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने जताई नाराजगी

बता दें कि इससे पहले 'किंग' के सेट से शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की तस्वीरें और वीडियो लीक हुए थे। लीक कंटेंट सामने आने के बाद निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने नाराजगी जताते हुए लिखा, 'सभी फैंस से गुजारिश है कि प्लीज किंग के सेट से लीक हुआ कोई भी मल्टीमीडिया पोस्ट या सर्कुलेट मत कीजिए। हमारी टीम सबको बेस्ट सिनेमैटिक एक्सपीरियन्स देने के लिए चौबीसों घंटे काम कर रही है। आइए, हम बड़े पर्दे पर इस सरप्राइज का इंतजार करें। साथ ही इसके एसेट्स को उसी तरह सामने आने दें, जैसा किंग की टीम ने ओरिजिनली तय किया था। आपके प्यार और सपोर्ट के लिए शुक्रिया।


Created On :   14 May 2026 12:16 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story