Bharath Kanth Death: सड़क हादसे में तेलुगु अभिनेता भरत कांत का निधन, ट्रक से हुई कार की भिड़ंत, पुलिस ने शुरू की जांच

सड़क हादसे में तेलुगु अभिनेता भरत कांत का निधन, ट्रक से हुई कार की भिड़ंत, पुलिस ने शुरू की जांच
तेलुगु अभिनेता भरत कांत की हैदराबाद में एक दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई। इस हादसे में सिनेमैटोग्राफर जी. साई त्रिलोक की भी जान चली गई। दुर्घटना आदिबाटला पुलिस स्टेशन क्षेत्र में आउटर रिंग रोड के एग्जिट नंबर 12 के पास रविवार देर रात हुई।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। तेलुगु अभिनेता भरत कांत की हैदराबाद में एक दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई। इस हादसे में सिनेमैटोग्राफर जी. साई त्रिलोक की भी जान चली गई। दुर्घटना आदिबाटला पुलिस स्टेशन क्षेत्र में आउटर रिंग रोड के एग्जिट नंबर 12 के पास रविवार देर रात हुई। पुलिस ने बताया कि तेज रफ्तार कार पीछे से एक ट्रक से टकरा गई, जिससे यह भीषण हादसा हुआ। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

आदिबाटला पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। भरत कांत के निधन की खबर से तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। आशु रेड्डी ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट साझा कर अपने करीबी दोस्त को याद किया। उन्होंने भरत के साथ तस्वीरें और वीडियो साझा करते हुए लिखा, “तुम्हारे बिना जो खालीपन आया है, वह कभी नहीं भरेगा। तुम हमेशा मेरे दिल में रहोगे।” भरत कांत ने ‘ग्रामम’, ‘टेनेंट’ जैसी फिल्मों और ‘गीतांजलि’ व ‘पार्वती परमेश्वरुलु’ जैसी वेब सीरीज में काम किया था।


Created On :   11 May 2026 5:59 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story