Celebs On Mother's Day 2026: सेलिब्रिटिश ने खास अंदाज में मनाया मदर्स डे, माधुरी दीक्षित से लेकर शहनाज गिल तक ने पोस्ट कर किया विश

सेलिब्रिटिश ने खास अंदाज में मनाया मदर्स डे, माधुरी दीक्षित से लेकर शहनाज गिल तक ने पोस्ट कर किया विश
आज पूरे देश के लोग मदर्स डे मना रहे हैं। सोशल मीडिया पर यूजर्स अपनी मां के बारे में लिख रहे हैं और पोस्ट भी कर रहे हैं। ऐसे में सेलेब्स कैसे पीछे रह सकते थे। सिनेमा जगत की कई हस्तियां आज मदर्स डे मना रही हैं।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। आज पूरे देश के लोग मदर्स डे मना रहे हैं। सोशल मीडिया पर यूजर्स अपनी मां के बारे में लिख रहे हैं और पोस्ट भी कर रहे हैं। ऐसे में सेलेब्स कैसे पीछे रह सकते थे। सिनेमा जगत की कई हस्तियां आज मदर्स डे मना रही हैं। इस खास मौके पर सनी देओल, एशा देओल और माधुरी दीक्षित समेत कई सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर मां से जुड़ी हुई पोस्ट शेयर की है।

सनी देओल

सनी देओल ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वह अपनी मां के साथ नजर आ रहे हैं। एक जगह वह अपनी मां को गले लगाए हुए हैं। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है 'मां मैं तुमसे प्यार करता हूं।'

बॉबी देओल

बॉबी देओल ने मदर्स डे के मौके पर बधाई दी है। उन्होंने अपनी मां के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि मैं कितना भी बड़ा हो जाऊं, मैं आपका छोटा बच्चा ही रहूंगा।

अजय देवगन

अजय देवगन ने अपनी पत्नी, मां और सास की एक तस्वीर शेयर की है। उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा है कि जिंदगी में इन तीन महिलाओं का साथ पाकर वह धन्य हैं।


ईशा देओल ने बचपन की एक तस्वीर शेयर की है। इसमें उनकी मां उनसे प्यार कर रही हैं। तस्वीर के कैप्शन में ऐशा देओल ने लिखा है 'मां मैं आपसे प्यार करती हूं।'

माधुरी दीक्षित

मदर्स डे के मौके पर माधुरी दीक्षित ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह अपनी मां और अपने परिवार के साथ नजर आ रही हैं। इसके ऊपर उन्होंने लिखा है 'मदर्स डे की बधाई।'


अनुपम खेर

अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर अपनी मां के साथ एक वीडियो शेयर किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा 'खूबसूरती की इंतेहा देखी, जब मैंने मुस्कुराती हुई मां देखी।' उन्होंने एक पोस्ट भी शेयर की है। इसमें उन्होंने मां की अहमियत के बारे में बताया है।

जैकी श्रॉफ

जैकी श्रॉफ ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वह अपनी मां के साथ नजर आ रहे हैं। उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा है 'मां'।

संजय दत्त

संजय दत्त ने मदर्स डे के मौके पर अपनी मां नर्गिस दत्त के साथ सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें शेयर की हैं। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है कि काश आप यहां मेरे साथ होतीं।

शहनाज गिल

शहनाज गिल ने अपनी मां परमिंदर कौर गिल के साथ अपनी खूबसूरत तस्वीर शेयर की है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है 'मैं आपसे प्यार करती हूं।'

सोहा अली खान

सोहा अली खान ने मदर्स डे के मौके पर अपनी बेटी इनाया के साथ एक तस्वीर शेयर की है। इसके साथ उन्होंने एक बेहतरीन पोस्ट लिखी है।

Created On :   10 May 2026 2:45 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story