फिल्म कलेक्शन: नहीं थम रहा अक्षय कुमार की फिल्म 'भूत बंगला' का तूफान, 150 करोड़ पार पहुंची फिल्म, जानें कलेक्शन

नहीं थम रहा अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला का तूफान, 150 करोड़ पार पहुंची फिल्म, जानें कलेक्शन
अक्षय कुमार की हॉरर कॉमेडी फिल्म भूत बंगला का बॉक्स ऑफिस पर जलवा अभी भी बरकरार है। फिल्म को रिलीज हुए 22 दिन बीत चुके है लेकिन फिल्म अभी भी शानदार परफॉर्म कर रही है।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। अक्षय कुमार की हॉरर कॉमेडी फिल्म भूत बंगला का बॉक्स ऑफिस पर जलवा अभी भी बरकरार है। फिल्म को रिलीज हुए 22 दिन बीत चुके है लेकिन फिल्म अभी भी शानदार परफॉर्म कर रही है। फिल्म ने चौथे शुक्रवार को भी धांसू कमाई की, जिसके बाद इसका टोटल कलेक्शन 150 करोड़ के पार पहुंच गया है। आपको बता दें कि फिल्म को 16 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था और फिल्म थिएटर पर आते ही छा गई थी। वहीं, ये कोविड-19 के बाद अक्षय कुमार की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म भी बन चुकी है।

'भूत बंगला' का 22वें दिन का कलेक्शन

अक्षय की फिल्म 'भूत बंगला' ने 22वें दिन यानी चौथे शुक्रवार की कमाई 'पैट्रियट' और 'धुरंधर 2' से ज्यादा रही है। हालांकि, 'राजा शिवाजी' से इसकी कमाई कम रही। लेकिन फिल्म की कमाई की रफ्तार अभी भी थमने का नाम नहीं ले रही है। खबरों के अनुसार, 'भूत बंगला' ने 22वें दिन 1.75 करोड़ की कमाई की, जिस पर 10.0% ऑक्यूपेंसी भी दर्ज की गई है। फिल्म की कुल कमाई 151.75 करोड़ तक पहुंच गई है। इसके साथ ही इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 233.01 करोड़ पहुंच गया है।

कोविड 19 के बाद तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर बनी 'भूत बंगला'

'भूत बंगला' कोविड-19 के बाद अक्षय कुमार तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म बन चुकी है। खबरों के अनुसार, पहली 'सूर्यवंशी' (293 करोड़), दूसरी 'हाउसफुल 5' (288.65 करोड़), तीसरी 'भूत बंगला' (228 करोड़), चौथी OMG 2 (221.75 करोड़) और पांचवी 'जॉली एलएलबी 3' (171.65 करोड़) है।


Created On :   9 May 2026 11:46 AM IST

Tags

Next Story