कृतिका कामरा का पसंदीदा है 60-70 के दशक का ये हेयरस्टाइल, परवीन बाबी और फराह फॉसेट से प्रेरित

कृतिका कामरा का पसंदीदा है 60-70 के दशक का ये हेयरस्टाइल, परवीन बाबी और फराह फॉसेट से प्रेरित
अभिनेत्री कृतिका कामरा अपने बेहतरीन काम के साथ-साथ स्टाइल और फैशन के लिए भी जानी जाती हैं। इस बीच उन्होंने 60-70 के दशक के क्लासिक लुक और उस दौर के लोकप्रिय हेयरस्टाइल ‘कर्टेन बैंग्स’ को अपना पसंदीदा बताया है।

मुंबई, 9 मई (आईएएनएस)। अभिनेत्री कृतिका कामरा अपने बेहतरीन काम के साथ-साथ स्टाइल और फैशन के लिए भी जानी जाती हैं। इस बीच उन्होंने 60-70 के दशक के क्लासिक लुक और उस दौर के लोकप्रिय हेयरस्टाइल ‘कर्टेन बैंग्स’ को अपना पसंदीदा बताया है।

‘बंबई मेरी जान’ और ‘मटका किंग’ जैसी वेब सीरीज में काम कर चुकीं कृतिका कामरा ने आईएएनएस को दिए इंटरव्यू में कहा, “60 और 70 के दशक का ब्यूटी एस्थेटिक मुझे बहुत पसंद है। मेरा सबसे पसंदीदा स्टाइल ‘कर्टेन बैंग्स’ है। ‘मटका किंग’ की शूटिंग के दौरान मैंने लगभग एक साल तक इस स्टाइल को अपनाया था।”

कृतिका ने आगे बताया कि उन्होंने इस हेयरस्टाइल को अपने एक अन्य प्रोजेक्ट में भी अलग तरीके से स्टाइल करके इस्तेमाल किया। उन्होंने साफ कहा कि वह सिर्फ ट्रेंड के लिए कोई भी हेयरस्टाइल नहीं अपनाती हैं। कृतिका ने कहा, “मुझे नहीं लगता कि मैं कभी ‘फुल फ्रिंज’ या पूरे माथे पर बाल वाला स्टाइल करवाऊंगी, लेकिन ‘कर्टेन बैंग्स’ मुझे बहुत अच्छे लगते हैं।”

कृतिका ने अपनी प्रेरणा के बारे में बताया, “फैशन के मामले में फराह फॉसेट और परवीन बाबी ने मुझे काफी प्रभावित किया। मुझे वैसा ही फ्रिंज चाहिए था और आखिरकार मुझे वह मिल गया। इस स्टाइल को बनाए रखने और बालों को सेट करने में मुझे बहुत मजा आया। इससे मेरा लुक ज्यादा सौम्य और फेमिनिन लगता था। ‘कर्टेन बैंग्स’ में कुछ खास बात है, जो चेहरे को रोमांटिक और प्यारा लुक देती है। इसलिए यह ट्रेंड मुझे बेहद पसंद है।”

कृतिका कामरा ने हाल ही में बताया कि उन्हें सजना-संवरना और फैशन काफी पसंद है, लेकिन वह किसी को इंप्रेस करने के लिए नहीं, बल्कि खुद को अच्छा महसूस कराने के लिए तैयार होती हैं। अच्छे कपड़े पहनने और खुद को बेहतर तरीके से प्रेजेंट करने का असर उनके पूरे दिन पर पड़ता है। इससे उनका आत्मविश्वास भी बढ़ता है और वह अपने काम में ज्यादा सकारात्मक महसूस करती हैं।

नई दिल्ली के एक डिजाइन स्कूल में फैशन कम्युनिकेशन की पढ़ाई कर चुकीं कृतिका का मानना है कि वह फैशन की दुनिया को एक अलग नजरिए से देखती हैं। उन्हें यह जानने में दिलचस्पी रहती है कि किसी कपड़े को बनाने में कितनी मेहनत लगती है, किसी खास टेक्सटाइल को तैयार करने की प्रक्रिया क्या होती है और डिजाइनिंग के पीछे कितना काम छिपा होता है। वह फैशन इंडस्ट्री में चल रहे नए ट्रेंड्स से खुद को अपडेट भी रखती हैं, लेकिन हमेशा वही पहनती हैं, जिसमें वह खुद को सहज और आत्मविश्वासी महसूस करती हैं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   9 May 2026 11:30 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story