Mothers Day 2026: मम्मी बनने के बाद भी लीड रोल में फिट हैं ये एक्ट्रेस, सेंसेशनल रोल्स से भी नहीं परहेज, दीपिका-आलिया के अलावा ये नाम भी हैं खास

डिजिटल डेस्क, मुंबई। एक समय था जब बॉलीवुड में किसी एक्ट्रेस के मां बनने की खबर आते ही यह मान लिया जाता था कि उनका करियर अब खत्म होने वाला है। शादी और फिर मदरहुड यानी एक्ट्रेस का करियर एंड। कई बड़ी एक्ट्रेसेस को मां बनने के बाद या तो साइड रोल ऑफर होने लगे या वे धीरे-धीरे इंडस्ट्री से गायब हो जाती थी। माधुरी दीक्षित से लेकर जुही चावला तक कई हिरोइन्स ने मां बनने के बाद काम से दूरी बना ली थी। लेकिन अब ये पूरी तरह से बदल चुकी है। आज की बॉलीवुड एक्ट्रेसेस मां बनने के बाद भी न सिर्फ फिल्मों में एक्टिव हैं, बल्कि वे ग्लैमरस, रोमांटिक और यहां तक कि बोल्ड रोल्स में भी लीड रोल निभा रही हैं। मदरहुड अब करियर का द एंड नहीं बल्कि एक नया फेज माना जाने लगा है।
बदला बॉलीवुड का नजरिया
मदर्स डे 2026 के मौके पर हम इस स्टोरी से आपको बताना चाहते है कि, अब समय बदल गया है आज की एक्ट्रेसेस इस सोच को पूरी तरह बदल चुकी हैं। वे मां बनने के बाद भी बड़े बैनर की फिल्मों का चेहरा हैं और उनकी स्टार पावर में कोई कमी नहीं आई है। वहीं दूसरी तरफ OTT प्लेटफॉर्म्स आने के बाद महिलाओं के किरदार ज्यादा मजबूत हुए हैं। मां बनने के बाद भी एक्ट्रेसेस को थ्रिलर, एक्शन, ड्रामा और कॉमेडी में बराबर मौके मिल रहे हैं। तो चलिए बॉलीवुड की एसी एक्ट्रेसे के बारे में बात करते हैं जो मां बनने के बाद भी बॉलीवुड पर रूल कर रही हैं-
आलिया भट्ट
मां बनने के बाद आलिया ने अपने करियर की स्पीड कम नहीं की। रॉकी रानी की प्रेम कहानी के बाद वे जिगरा जैसी फिल्मों में लीड रोल में नजर आईं। मदरहुड के बाद भी उनका स्टारडम और ब्रांड वैल्यू लगातार बढ़ी है। वहीं वे जल्द ही फिल्म अल्फा में लीड रोल में नजर आएंगी
यह भी पढ़े -हॉलीवुड दीवा से कम नहीं दिखीं नीना गुप्ता, गजराज राव के 'अजीबोगरीब' कोट ने खींचा सबका ध्यान
दीपिका पादुकोण
दीपिका ने प्रेग्नेंसी के दौरान भी बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम जारी रखा। वे आज भी बॉलीवुड की सबसे बड़ी फीमेल सुपरस्टार्स में गिनी जाती हैं और बड़े बजट फिल्मों की पहली पसंद हैं। वे शाहरुख खान के साथ फिल्म किंग में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा वे डायरेक्ट एटली की फिल्म में लीड रोल में नजर आने वाली है।
प्रियंका चोपड़ा जोनस
मां बनने के बाद भी प्रियंका हॉलीवुड और बॉलीवुड दोनों जगह ग्लैमरस और एक्शन रोल करती नजर आईं। सीटाडेल जैसी सीरीज में उनका स्टाइल और स्क्रीन प्रेजेंस चर्चा में रहा। वहीं वे जल्द ही राजामौली की फिल्म बनारस में लीड रोल में नजर आने वाली है जो कि एक पैन इंडिया फिल्म होने वाली है।
कियारा आडवाणी
कियारा उन नई पीढ़ी की एक्ट्रेसेस में शामिल हैं जिन्होंने शादी के बाद भी अपने करियर की रफ्तार बिल्कुल कम नहीं होने दी। वे लगातार बड़े बैनर और कमर्शियल फिल्मों की पहली पसंद बनी हुई हैं। गेम चेंजर, डॉन 3 और वॉर 2 जैसे बड़े प्रोजेक्ट्स से उनका स्टारडम लगातार बरकरार है वहीं वे मां बनने के बाद फिल्म टॉक्सिक में नजर आने वाली हैं।
करीना कपूर खान
दो बच्चों की मां बनने के बाद भी करीना लगातार फिल्मों और OTT प्रोजेक्ट्स में लीड रोल कर रही हैं। उन्होंने क्रू, जाने जान और The Buckingham Murders जैसी फिल्मों में दमदार किरदार निभाए। करीना आज भी फैशन, ग्लैमर और स्क्रीन प्रेजेंस के मामले में नई एक्ट्रेसेस को टक्कर देती हैं। वहीं करीना जल्द ही मेघना गुलजार की फिल्म दायरे में नजर आने वाले हैं।
Created On :   9 May 2026 6:35 PM IST












