Allu Arjun Pushpa 2 Movie Stampede Victim: ‘पुष्पा 2’ भगदड़ पीड़ित से मिलने पहुंचे अल्लू अर्जुन के पिता और पत्नी, मदद का किया वादा, 'पुष्पा 2' की स्क्रीनिंग में हुए थे घायल

‘पुष्पा 2’ भगदड़ पीड़ित से मिलने पहुंचे अल्लू अर्जुन के पिता और पत्नी, मदद का किया वादा, पुष्पा 2 की स्क्रीनिंग में हुए थे घायल
अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2 ; द रूल’ की स्क्रीनिंग के दौरान हुई भगदड़ का मामला एक बार फिर चर्चा में है। हाल ही में अभिनेता के पिता अल्लू अरविंद, पत्नी स्नेहा रेड्डी ने हैदराबाद में घायल युवक श्रीतेज के घर पहुंचकर उसके परिवार से मुलाकात की।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2 ; द रूल’ की स्क्रीनिंग के दौरान हुई भगदड़ का मामला एक बार फिर चर्चा में है। हाल ही में अभिनेता के पिता अल्लू अरविंद, पत्नी स्नेहा रेड्डी ने हैदराबाद में घायल युवक श्रीतेज के घर पहुंचकर उसके परिवार से मुलाकात की। दरअसल, दिसंबर 2024 में हैदराबाद के संध्या थिएटर में फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान भारी भीड़ के बीच भगदड़ मच गई थी। इस हादसे में श्रीतेज गंभीर रूप से घायल हो गया था, जबकि उसकी मां रेवती की मौत हो गई थी।

लंबे समय तक इलाज और वेंटिलेटर सपोर्ट के बाद अब श्रीतेज का पुनर्वास उपचार चल रहा है। खबरों की माने तो अल्लू अरविंद और स्नेहा रेड्डी ने परिवार के साथ समय बिताया और भरोसा दिलाया कि श्रीतेज के पूरी तरह स्वस्थ होने तक वे हर संभव मदद करते रहेंगे। उन्होंने श्रीतेज की छोटी बहन की पढ़ाई का खर्च उठाने का भी वादा किया। अल्लू अर्जुन का परिवार अब तक आर्थिक सहायता के तौर पर करोड़ों रुपये की मदद कर चुका है।


Created On :   8 May 2026 4:36 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story