अपकमिंग फिल्म: अनुराग कश्यप की फिल्म ‘बंदर’ का टीजर हुआ रिलीज, बॉबी देओल का दिखा शानदार अवतार, सान्या मल्होत्रा की भी दिखी झलक

डिजिटल डेस्क, मुंबई। अनुराग कश्यप और बॉबी देओल की आगामी फिल्म ‘बंदर’ काफी समय से चर्चा में थी। फिल्म का पोस्टर भी पहले ही रिलीज कर दिया गया था। लेकिन अब मेकर्स ने फिल्म का टीजर जारी कर दिया। रिलीज से पहले ही फिल्म को ग्लोबल लेबल पर काफी सराहना मिली है और फिल्म फेस्टिवल्स में भी फिल्म की तारीफ हुई है। अब लंबे इंतजार के बाद फिल्म भारत में सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है।
यह भी पढ़े -आर. बी. चौधरी अपनी 100वीं फिल्म में रजनीकांत को करना कहते थे कास्ट, एक्टर ने बताई फिल्म निर्माता की आखिरी इच्छा
कैसा है टीजर
1 मिनट 29 सेकंड के इस टीजर की शुरुआत बॉबी देओल के एक लाइव परफॉर्मेंस से होती है। जहां वो गाना गाते और परफॉर्म करते नजर आते हैं। इसके बाद बॉबी देओल को अचानक जेल हो जाती है और उनका एक अलग अंदाज देखने को मिलता है। छोटे से टीजर में फिल्म की बाकी कास्ट की भी झलक देखने को मिलती है, जिसमें सान्या मल्होत्रा और सबा आजाद जैसे नाम शामिल हैं। फिल्म को असल घटनाओं से प्रेरित बताया गया है। टीजर देखने के बाद भी फिल्म की कहानी के बारे में ज्यादा कुछ पता नहीं चलता है।
5 जून को रिलीज होगी ‘बंदर’
‘बंदर’ की कहानी सुदीप शर्मा और अभिषेक बनर्जी ने लिखी है, जो पाताल लोक, कोहरा और उड़ता पंजाब जैसी बेहतरीन कहानियों के लिए जाने जाते हैं। अनुराग कश्यप के डायरेक्शन में बनी ‘बंदर’ को निखिल द्विवेदी ने प्रोड्यूस किया है। ‘बंदर’ 5 जून को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में बॉबी देओल के साथ सान्या मल्होत्रा भी अहम किरदार में हैं।
Created On :   7 May 2026 2:59 PM IST












