मनोरंजन: बॉक्स ऑफिस पर बज रहा राजा शिवाजी का डंका, 6वें दिन की बंपर कमाई, जानें भूत बंगला और माइकल का कितना रहा कलेक्शन

बॉक्स ऑफिस पर बज रहा राजा शिवाजी का डंका, 6वें दिन की बंपर कमाई, जानें भूत बंगला और माइकल का कितना रहा कलेक्शन
रितेश देशमुख की फिल्म राजा शिवाजी का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम है। रिलीज के एक हफ्ते में फिल्म ने 50 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। इस फिल्म को लोगों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। रितेश देशमुख की फिल्म राजा शिवाजी का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम है। रिलीज के एक हफ्ते में फिल्म ने 50 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। इस फिल्म को लोगों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। वहीं, दूसरी ओर 'भूत बंगला' और 'माइकल' फिल्म भी लोगों को पसंद आ रही है। आइए जानते हैं राजा शिवाजी ने बुधवार को कितनी कमाई की।

बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही 'राजा शिवाजी'

सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्मे ने 6वें दिन 4.25 करोड़ रुपयों का बिजनेस किया है। फिल्म के 5619 शो लगे थे। इसके साथ ही फिल्म का 16.6 परसेंट की ऑक्यूपेंसी रही थी। राजा शिवाजी ने हिंदी भाषा में 1.25 करोड़ और मराठी में 3 करोड़ रुपये की कमाई की थी। राजा शिवाजी का टोटल कलेक्शन 48.65 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं, फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 57.50 करोड़ हो गया है।

बता दें, रिलीज के बाद से ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड कमाई कर रही है। इस फिल्म में छत्रपति शिवाजी का रोल प्ले कर रहे रितेश देशमुख की एक्टिंग की काफी सराहना हो रही है। वहीं, अभिषेक बच्चन, विद्या बालन, संजय दत्त और जेनेलिया ने भी अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत लिया है।

जानें भूत बंगला और माइकल का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

वहीं, अक्षय कुमार स्टारर भूत बंगाल की बात करें तो फिल्म का टोटल कलेक्शन 148.25 करोड़ हो गया है। फिल्म ने बुधवार को 1.75 करोड़ रुपयों की कमाई की थी। इस दौरान फिल्म के 4522 शोज लगे थे। साथ ही फिल्म की 10 परसेंट ऑक्यूपेंसी रही थी। फिल्म ने पहले हफ्ते में 84.40 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इस फिल्म में अक्षय कुमार लीड रोल में हैं। उनके अलावा वामिका गब्बी, मिथिला पालकर, परेश रावल, राजपाल यादव जैसे कलाकर मूवी में है। इस फिल्म को भूल भुलैया जैसी सुपरहीट फिल्म बनाने वाले प्रियदर्शन ने डायरेक्ट किया है।

किंग ऑफ पॉप माइकल जैक्सन की बायोपिक 'माइकल' ने बुधवार को 1.60 करोड़ड की कमाई की थी। फिल्म के 1407 लगे थे और 7 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी परसेंट रहा। भारत में इस फिल्म ने 42.75 करोड़ का कलेक्शन किया है। वहीं, फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 51.18 करोड़ है।

Created On :   7 May 2026 2:15 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story