अपकमिंग फिल्म: कंगना रनौत की फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' से टकराएगी इम्तियाज अली की फिल्म, मेकर्स ने अनाउंस की रिलीज डेट

डिजिटल डेस्क, मुंबई। कंगना रनौत बीते कुछ दिनों से फिल्मों से ज्यादा राजनीति में काम कर रही हैं। लेकिन अब उनके फैंस का इंतजार खत्म हो गया है, क्योंकि उनकी आने वाली फिल्म की अनाउंसमेंट हो गई है। साथ ही फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आ गई है। कंगना रनौत की आने वाली फिल्म का नाम ‘भारत भाग्य विधाता’ है। मेकर्स ने इसका पोस्टर जारी कर रिलीज डेट का खुलासा किया है।
यह भी पढ़े -'सोल्जर' के दिनों को याद कर इमोशनल हुईं डिंपल गर्ल, बॉबी देओल के साथ शेयर किया मजेदार किस्सा
सोशल मीडिया पर शेयर किया पोस्टर
मेकर्स ने सोशल मीडिया पर फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' का पोस्टर जारी कर रिलीज डेट का खुलासा किया है। पोस्टर शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा- ‘एक साधारण लोगों की असाधारण कहानी! वो रात, जब इंसानियत डर से भी बड़ी बनकर सामने आई। जब जिम्मेदारी ने बलिदान का रूप लिया, जब एकता ने कर्तव्य निभाया और जब हिम्मत ने कई जिंदगियां बचाईं। भारत के असली हीरोज की अनकही कहानी।’ बता दें कि फिल्म में भारत के उन हीरोज की कहानी बताएगी, जो अनसुनी है।
कब रिलीज होगी फिल्म?
बता दें कि फिल्म में कंगना रनौत लीड रोल में नजर आएंगी। इसे मणिकर्णिका फिल्म्स के बैनर तले बनाया गया है। इसके लेखक और निर्दशक मनोज तापड़िया हैं। ‘भारत भाग्य विधाता’ फिल्म 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फैंस कंगना की वापस फिल्मों में वापसी को लेकर काफी एक्साइटेड हैं।
यह भी पढ़े -'मस्कारा' गाने की रिकॉर्डिंग के दौरान नर्वस दिखे वेदांग रैना, बोले- 'यह मेरे लिए सपने जैसा पल है'
इस फिल्म से होगी टक्कर
बता दें कि बॉक्स ऑफिस पर इसका मुकाबला इम्तियाज अली की आगामी फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ से होगा। इम्तियाज अली के डायरेक्शन में बनी ‘मैं वापस आऊंगा’ एक लव स्टोरी है। ‘मैं वापस आऊंगा’ भी 12 जून को रिलीज होगी, जिसमें दिलजीत दोसांझ, शरवरी वाघ और वेदांग रैना प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। विक्रम भट्ट निर्देशित हॉरर फिल्म 'हॉन्टेड 3डी: इकोज ऑफ द पास्ट' भी 12 जून को रिलीज होगी।
Created On :   6 May 2026 5:28 PM IST












