सेलेब्स ऑन सोशल मीडिया: मां बनने के बाद एक्ट्रेस कटरीना कैफ की पहली पब्लिक अपीयरेंस, साथ में दिखे पति विक्की, वीडियो हुआ वायरल

मां बनने के बाद एक्ट्रेस कटरीना कैफ की पहली पब्लिक अपीयरेंस, साथ में दिखे पति विक्की, वीडियो हुआ वायरल
कटरीना कैफ पिछले काफी वक्त से लाइमलाइट से दूर हैं। उन्होंने पिछले साल अपने बेटे को जन्म दिया है। अब बेटे के जन्म के बाद पहली बार कटरीना कैफ ने पब्लिक अपीयरेंस दिया है।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। कटरीना कैफ पिछले काफी वक्त से लाइमलाइट से दूर हैं। उन्होंने पिछले साल अपने बेटे को जन्म दिया है। अब बेटे के जन्म के बाद पहली बार कटरीना कैफ ने पब्लिक अपीयरेंस दिया है। पति विक्की कौशल के साथ कटरीना को बीती रात एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। पेरेंट्स बनने के बाद पहली बार ये कपल साथ में नजर आया है। दोनों को साथ में देखकर फैंस काफी उत्साहित हो गए, वहीं कपल ने भी पैप्स को रुक कर पोज दिए। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

स्टाइलिश लुक में दिखे विक्की-कैट

पिता बनने के बाद विक्की कौशल कई इवेंट्स में भी नजर आए हैं। लेकिन कटरीना कैफ बेटे को जन्म देने के बाद से लाइमलाइट से दूर हैं। अब पहली बार कपल माता-पिता बनने के बाद पब्लिकलि सामने आए हैं। एयरपोर्ट पर दोनों को स्पॉट किया गया, जहां दोनों ने पैपराजी के लिए खुशी-खुशी पोज दिया और बेहद सहज और स्टाइलिश लग रहे थे। विक्की ने काले रंग की टी-शर्ट और मैचिंग जींस पहनी थी, जिसके ऊपर उन्होंने भूरे रंग की जैकेट डाली थी। वहीं कैटरीना काले रंग के आउटफिट में बेहद खूबसूरत लग रही थीं, जिसे उन्होंने ओवरकोट और स्टाइलिश काले सनग्लासेस के साथ पूरा किया था। हालांकि, इस दौरान बेबी कौशल यानी बेटे विहान साथ में नहीं दिखे। जिसे लेकर कई फैंस ने सवाल भी किया।

विक्की कौशल और कटरीना कैफ ने गुपचुप तरीके से एक-दूसरे को डेट किया था। कुछ समय तक डेटिंग करने के बाद कपल ने 2021 में राजस्थान के सिक्स सेंस फोर्ट बरवारा में एक भव्य समारोह में शादी की। कपल ने नवंबर 2025 में अपने पहले बच्चे बेटे विहान कौशल का स्वागत किया।

Created On :   4 May 2026 12:01 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story