Thalapathy Vijay Emotional Moment: सिनेमा से संन्यास से लेकर तलाक और एक्स्ट्रा मेरिटर अफेयर तक लगे कई आरोप, जानें सालभर में विजय थलापति ने क्या कुछ झेला?

सिनेमा से संन्यास से लेकर तलाक और एक्स्ट्रा मेरिटर अफेयर तक लगे कई आरोप, जानें सालभर में विजय थलापति ने क्या कुछ झेला?
आज 4 मई सोमवार को केरलम की 140 सीटों, तमिलनाडु की 234 सीटों और पुडुचेरी की 30 सीटों के विधानसभा चुनाव के नतीजे आएंगे। सुबह 8 बजे से काउंटिंग शुरू हो गई है। तमिलनाडु विधानसभा चुनावों में एक्टर विजय थलापति भी किस्मत आजमाने उतरे थे और उनकी पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। आज 4 मई सोमवार को केरलम की 140 सीटों, तमिलनाडु की 234 सीटों और पुडुचेरी की 30 सीटों के विधानसभा चुनाव के नतीजे आएंगे। सुबह 8 बजे से काउंटिंग शुरू हो गई है। तमिलनाडु विधानसभा चुनावों में एक्टर विजय थलापति भी किस्मत आजमाने उतरे थे और उनकी पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। अपने पहले ही चुनाव में विजय ने शानदार जीत हासिल करके दिखा दिया कि अब वो तमिलनाडु के नए ‘मास्टर’ बनने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। हालांकि, पिछले एक साल में विजय ने राजनीतिक हमलों से लेकर पर्सनल लाइफ और तलाक तक काफी कुछ झेला है। वहीं दूसरी ओर अपनी पत्नी से तलाक की खबरों और तृषा कृष्णन से अफेयर की चर्चाओं के चलते भी विजय सुर्खियों में रहे।

फिल्मों से संन्यास लेते वक्त इमोशनल हो गए थे विजय

थलापति विजय ने राजनीति में आने के लिए एक्टिंग को छोड़ दिया और फिल्मों से संन्यास ले लिया। उनकी आखिरी फिल्म ‘जन नायकन’ है, जो पिछले चार महीनों से अटकी हुई है और अपनी रिलीज का इंतजार कर रही है। पिछले साल जब विजय ने एक्टिंग छोड़ने का ऐलान किया था, तब उन्होंने मदुरै में एक इवेंट किया था। इसमें फैंस की भारी भीड़ पहुंची। यहां जो प्यार मिला, उसे देख थलपति विजय अपने आंसू नहीं रोक सके और पेरेंट्स के सामने ही रो पड़े थे। इसके अलावा पिछले साल मलेशिया में अपनी आखिरी फिल्म ‘जन नायकन’ के ऑडियो लॉन्च के दौरान भी विजय भावुक हो गए थे।

पर्सनल लाइफ को लेकर रहे चर्चा में

अपनी पत्नी से तलाक की खबरों और तृषा कृष्णन से अफेयर की चर्चाओं के चलते भी विजय सुर्खियों में रहे। इस दौरान कई ऐसे मौके भी आए जब थलापति विजय स्टेज पर ही भावुक हो गए और अपने आंसू नहीं रोक पाए।

‘जन नायकन’ के लीक होने और रिलीज टलने पर भावुक हुए थलापति

पिछले दिनों जब थलापति विजय की आखिरी फिल्म ‘जन नायकन’ ऑनलाइन लीक हो गई थी, तब भी एक रैली के दौरान विजय इस बारे में बात करते हुए भावुक हो गए थे। इस दौरान विजय ने कहा था, ‘जन नायकन की रिलीज रोकने की कोशिश की गई, लेकिन फिर भी वो मेरा हौसला नहीं तोड़ पाए।

पूर्व ड्राइवर के बेटे को दिया टिकट, वफादारी देख छलक आए आंसू

ऐसा ही एक भावुक पल उस समय भी देखने को मिला, जब विजय ने अपने पूर्व ड्राइवर को 30 साल की वफादारी का इनाम दिया। विजय ने अपने पूर्व ड्राइवर और वर्तमान पर्सनल असिस्टेंट राजेंद्रन के बेटे सबरिनाथन को विधानसभा चुनाव में पार्टी से उम्मीदवार बनाया।

Created On :   4 May 2026 4:24 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story