सेलेब्स ऑन सोशल मीडिया: बॉयफ्रेंड रचित सिंह संग शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं एक्ट्रेस हुमा कुरैशी, जानें- कब और कहां करेंगी वेडिंग?

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड में जल्द ही शहनाइयां बजने वाली है। हुमा कुरैशी अपने बॉयफ्रेंड रचित सिंह संग जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। हुमा कुरैशी काफी समय से रचित सिंह को डेट कर रही है। इस जोड़ी ने हाल ही में गुपगुप सगाई की थी। फाइनली अब खबर आ रही है कि हुमा अपने बॉयफ्रेंड रचित से जल्द ही शादी करने वाली हैं। इस जोड़े ने अमेरिका में गुपचुप सगाई की थी और अब ये शादी की तैयारियों में जुटे हुए हैं।
हुमा कुरैशी और रचित सिंह की शादी?
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, हुमा कुरैशी और उनके मंगेतर रचित सिंह की मच अवेटेड शादी 2026 के एंड तक होने की उम्मीद है। रिपोर्ट के मुताबित, "फिलहाल वे अक्टूबर के एंड या नवंबर में शादी करने की प्लानिंग कर रहे हैं। तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। हालांकि हुमा या रचित की ओर से अभी तक इसे लेकर कुछ भी ऑफिशियली अनाउंस नहीं किया गया है।
ऐसे शुरु हुई लव स्टोरी
हुमा कुरैशी और रचित सिंह के रिश्ते की चर्चा सबसे पहले तब शुरू हुई जब वे फिल्म 'थामा' की स्क्रीनिंग में दोनों एक साथ नजर आए थे। सोनाक्षी सिन्हा की शादी में दोनों को साथ-साथ देखे जाने के बाद अटकलें और तेज हो गईं। सितंबर 2025 में, खबरें फैल गई थीं कि रचित ने अमेरिका में एक इंटीमेट सेरेमनी में हुमा को शादी के लिए प्रपोज किया था।
Created On :   4 May 2026 11:28 AM IST












