Daadi Ki Shaadi Screening: अपनी मां नीतू कपूर की फिल्म 'दादी की शादी' की स्क्रीनिंग में पहुंचे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट भी दिखीं साथ, तस्वीरें वायरल

डिजिटल डेस्क, मुंबई। नीतू कपूर की फिल्म 'दादी की शादी' 8 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में नीतू कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी भी फिल्मों में डेब्यू कर रही हैं। रिलीज से पहले फिल्म की स्पेशल स्क्रिनिंग रखी गई जिसमें बॉलीवुड के कई सारे सितारे नजर आए। फिल्म की स्टार कास्ट बी नजर आई। वहीं अपनी मां नीतू कपूर को सपोर्ट करने के लिए रणबीर कपूर अपनी पत्नि आलिया भट्ट के साथ पहुंचे।
'दादी की शादी' की स्क्रीनिंग
रणबीर कपूर अपनी पत्नी आलिया भट्ट के साथ फिल्म 'दादी की शादी' की स्क्रीनिंग पर पहुंचे। दोनों को साथ देखकर फैंस और मीडिया काफी उत्साहित नजर आए। इस दौरान पूरा परिवार एक साथ दिखा।नीतू कपूर का हौसला बढ़ाने के लिए उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी और रणबीर की बुआ रीमा जैन भी वहां मौजूद थीं। हालांकि, 'दादी की शादी' में रिद्धिमा भी लीड रोल में हैं।
दिग्गज अभिनेत्री रेखा भी पहुंची
आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और रिद्धिमा कपूर साहनी के अलावा सदाबहार अभिनेत्री रेखा ने भी 'दादी की शादी' की स्क्रीनिंग में शिरकत की। उनकी खूबसूरती और शालीनता ने सबका दिल जीत लिया। इस दौरान कपिल शर्मा भी पैपराजी को पोज देते नजर आए।
फिल्म रिलीज डेट
दादी की शादी' में नीतू कपूर और कपिल शर्मा लीड रोल में हैं। उनके साथ सादिया खतीब और रिद्धिमा कपूर साहनी भी हैं। 'दादी की शादी' की कहानी एक ऐसे परिवार की है, जिसमें प्यार, हंसी-मजाक, कुछ नोक-झोंक और गहरे राज दिखाए गए हैं। इस फिल्म को आशीष आर. मोहन ने लिखा और निर्देशित किया है। यह फिल्म 8 मई, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।
Created On :   6 May 2026 11:14 AM IST












