सेलेब्स ऑन सोशल मीडिया: युजवेंद्र चहल संग तलाक के बाद धनश्री वर्मा को फिर हुआ प्यार? पोस्ट शेयर कर दिया ये हिंट, फैंस कर रहे ऐसे रिएक्ट

डिजिटल डेस्क, मुंबई। डांसर और एक्ट्रेस धनश्री वर्मा ने क्रिकेटर युजवेंद्र चहल के साथ शादी की थी। क्रिकेटर से शादी करने के बाद ही वो लाइम लाइट में आई थी। हालांकि, अब दोनों का तलाक हो गया। वहीं अब लगता है धनश्री वर्मा अपनी लाइफ में आगे बढ़ चुकी हैं और उनकी लाइफ में प्यार की एंट्री हो गई है। धनश्री वर्मा ने एक पोस्ट शेयर कर सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। जिसे देखकर लोग कयास लगा रहे हैं कि शायद उनकी जिंदगी में एक बार फिर प्यार ने दस्तक दे दी है।
यह भी पढ़े -'जिंदगी कितनी अनिश्चित है', प्रोड्यूसर आर.बी. चौधरी के निधन पर रजनीकांत से कमल हासन तक सितारों ने दी भावुक श्रद्धांजलि
युजवेंद्र चहल संग तलाक के बाद धनश्री वर्मा को फिर हुआ प्यार?
धनश्री वर्मा ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक रील शेयर की है, जिसमें वो अपनी एक फ्रेंड के साथ डांस करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो पर लिखा है, 'मैं फिर से प्यार में हूं।' वहीं इसके आगे लिखा है, मेरी बेस्टी फिर से उन पर नफरत जताने के लिए तैयार है।' इस पोस्ट के सामने आते ही सोशल मीडिया पर हलचल तेज हो गई है और फैंस इसे उनकी पर्सनल लाइफ से जोड़कर तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं।
फैंस कर रहे ऐसे रिएक्ट
उनके इस वीडियो पर लोग जमकर रिएक्ट कर रहें हैं एक यूजर ने लिखा, 'फिर से यू और जेड लेटर के साथ प्यार मत करना। वहीं दूसरे ने लिखा, 'आप दोनोंं मेरे फेवरेट हो। कुछ लोगों ने धनश्री की तारीफ की और उन्हें काफी फनी बताया।
यह भी पढ़े -'खतरों के खिलाड़ी' के लिए तैयार गौरव खन्ना, बोले- रियलिटी शो में ट्रॉफी जीतना नहीं, सीखना मेरा मकसद
युजवेंद्र चहल और धनाश्री वर्मा का रिश्ता
क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और धनाश्री वर्मा ने 22 दिसंबर 2020 को शादी की थी। हालांकि दोनों का पिछले साल 2025 में तलाक हो गया। दोनों के रिश्ते में अनबन होने लगी और फिर अब कपल ने तलाक लेकर अपनी राहें अलग कर ली है।
Created On :   6 May 2026 12:58 PM IST












