Celebs Wishes To Thalapathy Vijay: थलापति विजय की शानदार जीत पर सेलेब्स ने दी बधाईंया, पूजा हेगड़े ने मांगी पार्टी, नयनतारा बोलीं- 'इतिहास रच दिया'

थलापति विजय की शानदार जीत पर सेलेब्स ने दी बधाईंया, पूजा हेगड़े ने मांगी पार्टी, नयनतारा बोलीं- इतिहास रच दिया
एक्टर थलापति विजय ने तमिलनाडु विधानसभा चुनावों में शानदार जीत हासिल की है। उनकी पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) प्रदेश की सबसे बड़ी पार्टी बनकर सामने आई है। इसके बाद अब विजय का तमिलनाडु का अगला मुख्यमंत्री बनना लगभग तय है।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। एक्टर थलापति विजय ने तमिलनाडु विधानसभा चुनावों में शानदार जीत हासिल की है। उनकी पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) प्रदेश की सबसे बड़ी पार्टी बनकर सामने आई है। इसके बाद अब विजय का तमिलनाडु का अगला मुख्यमंत्री बनना लगभग तय है। ऐसे में उनकी इस ऐतिहासिक जीत पर साउथ इंडस्ट्री के तमाम सितारों ने उन्हें जीत की बधाई दी। इनमें सुपरस्टार रजनीकांत से लेकर रश्मिका मंदाना, एआर रहमान, धनुष और पूजा हेगड़े समेत कई सेलेब्स के नाम शामिल हैं।

रजनीकांत ने दी बधाई

थलाइवा यानी रजनीकांत ने विजय को बधाई देते हुए लिखा, ‘हाल ही में संपन्न हुए तमिलनाडु विधानसभा चुनावों में विजयी तमिलगा वेत्री कझगम के अध्यक्ष थिरु विजय और उनकी पार्टी के सदस्यों को उनकी शानदार जीत पर मेरी हार्दिक बधाई।’

यह भी पढ़े -शूटिंग के दौरान बहुत गंभीर, भावुक और समझदार रहते हैं विक्रम फडनीस मनीष पॉल

धनुष ने दी बधाई

धनुष ने भी थलापति विजय को भी जीत की बधाई दी। उन्होंने एक्स पर लिखा, ‘विजय सर और तमिलगा वेत्री कझगम को मेरी हार्दिक बधाई। जिन्होंने मैदान में उतरकर और अपने पहले ही चुनाव में भाग लेकर तमिलनाडु की जनता का अपार समर्थन और प्यार हासिल किया है। अब वे सरकार बनाने के लिए तैयार हैं।’

थलापति कचहरी दिन-रात तरक्की कर रहा है- पूजा हेगड़े

थलापति विजय के साथ उनकी आखिरी फिल्म ‘जन नायकन’ हीरोइन पूजा हेगड़े ने भी विजय की जीत पर खुशी जताई है। विजय के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ‘ओह माय गॉड! बधाई हो विजय सर। यह थलापति कचहरी दिन-रात तरक्की कर रहा है। बस आगे बढ़ते रहो। पार्टी का समय!’

रहमान ने दी सफल नेता बनने की शुभकामना

ऑस्कर विजेता संगीतकार एआर रहमान ने भी थलापति विजय की जीत पर खुशी जाहिर की है। उन्होंने विजय को बधाई देते हुए लिखा, ‘तमिलगा वेत्री कझगम को हार्दिक बधाई। हमारे प्यारे विजय को बधाई।

रश्मिका ने भी दी बधाई

थलापति विजय के साथ वरिसु में काम कर चुकीं रश्मिका मंदाना ने भी विजय को बधाई दी। उन्होंने एक्स पर लिखा, 'बधाई हो सर, आपके लिए बेहद खुशी है और इस नए दौर में आपको देखने के लिए उत्साहित हूं! आपको ढेर सारी शुभकामनाएं!'

नयनतारा बोलीं- इतिहास रच दिया

साउथ की फीमेल सुपरस्टार नयनतारा ने विजय को बधाई देते हुए लिखा, 'विजय सर को बधाई। आपने आज इतिहास रच दिया। यह तो बस शुरुआत है।'

नागा वामसी ने बताया ऐतिहासिक जीत

‘कल्कि’ के निर्देशक नागा वामसी ने विजय को बधाई देते हुए लिखा, 'अभिनेता विजय गारू को इस नई यात्रा पर हार्दिक शुभकामनाएं। एक ऐतिहासिक जीत! तमिलनाडु की जनता और नए नेतृत्व को इस नए अध्याय की शुरुआत के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं।'

रकुल प्रीत

अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह ने भी विजय को इस शानदार जीत पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने स्टोरी साझा करते हुए लिखा, 'ऐतिहासिक उपलब्धि पर विजय को हार्दिक बधाई। यह जीत जनता के साथ आपके गहरे जुड़ाव का प्रमाण है। आगे भी आपको निरंतर शक्ति और सफलता की शुभकामनाएं।'


संदीप रेड्डी वांगा

निर्माता-निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा ने विजय के लिए लिखा, ‘सिनेमा की यही खासियत है, यह लोगों को प्रभावित कर सकता है, व्यवस्थाओं को हिला सकता है और उपस्थिति को शक्ति में बदल सकता है। यहां सिनेमा पर्दे से बाहर निकलकर जमीन पर अपना दबदबा कायम कर रहा है। प्रचार नहीं, शोर नहीं, असली शक्ति। विजय सर और तमिलगा वेत्री कझगम को मेरी हार्दिक बधाई।’

सूर्या

एक्टर सूर्या ने भी विजय को बधाई देते हुए लिखा, ‘जनता का प्यार और समर्थन मिलना एक आशीर्वाद है। तमिलनाडु को मेरे मित्र विजय पर पूरा भरोसा है। तमिलनाडु की राजनीति में एक नया अध्याय शुरू करने जा रहे विजय को मेरी हार्दिक बधाई।’

चिरंजीवी ने सफल जीत पर दी बधाई

मेगा स्टार चिरंजीवी ने विजय को शुभकामनाएं देते हुए लिखा, ‘विजय आपको पहले चुनाव में मिली इस शानदार और बेहद सफल जीत पर हार्दिक बधाई। आप अटूट लगन और दृढ़ संकल्प के साथ प्रेरणा देते रहें, नेतृत्व करते रहें और सेवा करते रहें। तमिलनाडु राज्य और यहां की जनता के लिए आपकी सेवा के लिए मेरी हार्दिक शुभकामनाएं।’

Created On :   5 May 2026 1:13 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story